Sports

जालन्धर  : रूस की नामी प्लेयर मारिया शारापोवा टेनिस इवैंट और एंडोसमैंट से 300 मिलियन डॉलर की कमाई कर चुकी है। दरअसल बीते दिनों एक प्रोग्राम के दौरान मारिया की इस कमाई का खुलासा हुआ था। डोपिंग बैन से पहले शारापोवा लगातार 11 साल तक हाईएस्ट पेड फीमेल एथलीट रही थी। अपनी कमाई पर शारापोवा ने कहा कि जब आप युवा होते हैं और आप सफल होते हैं और आप अच्छा कर रहे होते हैं और आपके जीवन में चीजें आपके लिए स्वचालित होती हैं, तो आप सोचते हैं कि यह सालों तक जारी रहेगा।

Maria Sharapova Punjab kesari sports

मारिया ने कहा कि पैसा अंतत: आपको वह खुशी नहीं देता है जो बाहर के लोग देख सकते हैं। बेशक, यह आपको अधिक भौतिकवादी उत्पाद खरीदने की अनुमति देता है, लेकिन वे सभी चीजें बहुत अस्थाई हैं।

कोर्ट से दूर मारिया शारापोवा ने किया बेकहम दंपति के साथ डिनर

Maria Sharapova Punjab kesari sports
रूसी टेनिस सुंदरी मारिया शारापोवा भले ही कंधे की चोट के कारण टेनिस जगत से दूर हैं। लेकिन इस दौरान वह सोशल होने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। इसी क्रम में बीते दिनों मारिया इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉल कप्तान डेविड बेकहम और उनकी पत्नी विक्टोरिया के घर डिनर के लिए पहुंची। लॉस एंजिलिस स्थित पार्टी स्थल पर मारिया ने खूब धमाल मचाई। उन्होंने कुछ फोटो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए। बताया जा रहा है कि बेकहम दंपति से उनकी मुलाकात उनके बॉयफ्रैंड और ब्रिटेन के बड़े कारोबारी एलेक्जेंडर जाइल्स की वजह से पनपी है। जाइल्स को प्रिंस विलियम और हैरी का करीबी माना जाता है।