Sports

खेल डैस्क : एमएस धोनी ने भले ही 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा बोल दिया था लेकिन अपनी उपलब्धियों और छवि के कारण वह हर समय चर्चा में बने  रहते हैं। धोनी 42 साल की उम्र में दुनिया में सबसे प्रभावशाली और फॉलो किए जाने वाले शख्सियतों में से एक हैं। धोनी को उनके फैंस कारों और बाइक रखने के शौक के कारण भी जानते हैं। वह समय समय पर नए हेयर स्टाइल भी अपनाते हैं जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद करते हैं।

 

इसी बीच धोनी की लंबे बालों में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। धोनी इसमें पोनीटेल बांधे नजर आ रहे हैं। धोनी की यह लुक क्रिकेट फैंस को उनके शुरूआत वर्षों की झलक दिला रही है। धोनी ने जब क्रिकेट जगत में पर्दापण किया था तब उनके बाल लंबे थे। बहरहाल, एक विज्ञापन के लिए धोनी नई लुक में दिखे। धोनी ने बिल्कुल वैसी ही पोनीटेल बनाई हुई थी जो कभी शाहरुख खान बनाया करते थे। देखें वीडियो-

माही ने बतौर कप्तान आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को अपना 5वां आईपीएल खिताब दिलाया था। अब उनकी नई लुक देखकर लोग अनुमान लगा रहे हैं कि माही एक बार फिर से लंबे बाल रख रहे हैं ताकि 2024 में जब वह क्रिकेट जगत को अलविदा बोले तो वह वहीं लुक में रहे जैसा उन्होंने क्रिकेट पर्दापण के दौरान रखी थी।