स्पोर्ट्स डेस्क: Shahbaz Ahmed को IPL 2026 में ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन बंगाल प्रो T20 लीग ऑक्शन में उन्होंने बड़ा धमाका कर दिया। Lucknow Super Giants के ऑलराउंडर शाहबाज अहमद बंगाल प्रो T20 लीग नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। श्राची रार्ह टाइगर्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करते हुए 12.20 लाख रुपये में उन्हें अपनी टीम में बनाए रखा।
IPL 2026 में सिर्फ 3 मैच खेलने का मिला मौका
LSG ने शाहबाज अहमद को IPL 2026 मेगा ऑक्शन में 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि पूरे सीजन में टीम मैनेजमेंट ने उन पर ज्यादा भरोसा नहीं दिखाया और उन्हें 11 में से सिर्फ तीन मुकाबलों में मौका मिला। लखनऊ सुपर जायंट्स का प्लेऑफ का सपना भी टूट चुका है, जिसके बाद टीम चयन पर सवाल उठने लगे हैं।
CSK के खिलाफ खेली दमदार पारी
शाहबाज अहमद ने 10 मई को Chennai Super Kings के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 25 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल रहे। उनकी पारी की बदौलत LSG ने 203/8 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। गेंदबाजी में भी शाहबाज ने कमाल दिखाया और तीन ओवर में 30 रन देकर दो विकेट झटके। उन्होंने Urvil Patel और Ruturaj Gaikwad को आउट किया।
RCB के खिलाफ भी किया था प्रभावित
इससे पहले शाहबाज अहमद ने Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ भी दो विकेट हासिल किए थे। उन्होंने कप्तान Rajat Patidar और विस्फोटक बल्लेबाज Tim David को पवेलियन भेजा था।
LSG टीम मैनेजमेंट पर उठे सवाल
LSG के स्टार विदेशी ऑलराउंडर Wanindu Hasaranga चोट के कारण बाहर हो गए थे। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने शाहबाज को लगातार मौके देने के बजाय जॉर्ज लिंडे और तेज गेंदबाजी आधारित संयोजन पर भरोसा दिखाया। कप्तान Rishabh Pant और टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं।
अभिषेक पोरेल भी रहे महंगे खिलाड़ी
Delhi Capitals के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज Abishek Porel बंगाल प्रो T20 लीग ऑक्शन के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने।लक्स श्याम कोलकाता टाइगर्स ने उन्हें 10.40 लाख रुपये में खरीदा। वहीं Mukesh Kumar को 9.60 लाख रुपये में रिटेन किया गया, जबकि बंगाल कप्तान Abhimanyu Easwaran को 8 लाख रुपये मिले।