Sports

जालन्धर : ई.एस.पी.एन. की ओर से करवाए गए अवॉर्ड समारोह के दौरान उन 141 एथलीट्स को भी सम्मानित किया गया जोकि अमरीकी फिजियो लैरी नासर की ट्रेनिंग दौरान छेड़छाड़ की शिकार हुई थीं। बता दें कि अमेरिकी फिजियो पर सबसे पहले जिम्नास्टिक ऐली रेसमैन ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। धीरे-धीरे 141 महिला एथलीट सामने आई जिन्होंने आरोप लगाया कि लैरी ट्रेङ्क्षनग दौरान उनसे छेड़छाड़ करते थे। कोर्ट ने लैरी को 175 साल कैद की सजा सुनाई थी।
PunjabKesari
अवॉर्ड समारोह के दौरान सभी महिलाओं का प्रधिनित्व करते हुए जिम्नास्टिक ऐली रेसमैन ने कहा कि किसी को अपनी कहानी न लिखनें दें, आपकी सच्चाई महत्व रखती है। आप खुद महत्व रखते हो। आप अकेले नहीं हो। 
समारोह के दौरान सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला एथलीट के अलावा बैस्ट सॉकर प्लेयर और टेनिस प्लेयर के नाम भी उजागर किए गए। अवॉर्ड समारोह में खेल जगत से जुड़ी तमाम शख्सियतें भी मौजूद रहीं। 
PunjabKesari

यह अवॉर्ड मिले

सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट
एलेक्स ओवेकिन, वाशिंगटन

सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट
च्लोए किम, स्नोबोडिंग

सर्वश्रेष्ठ ओलंपिक क्षण
शॉन व्हाइट, स्नोबोर्डिंग में सोना जीता

सर्वश्रेष्ठ चैम्पियनशिप प्रदर्शन
निक फोल्स, फिलाडेल्फिया ईगल्स - सुपर बाउल एलआईआई

सर्वश्रेष्ठ ब्रेकथरू एथलीट
डोनोवन मिशेल, यूटा जैज

सर्वश्रेष्ठ खेल
यूएसए महिला हॉकी कनाडा, 2018 शीतकालीन ओलंपिक

सर्वश्रेष्ठ सॉकर प्लेयर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो

सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय महिला सॉकर प्लेयर
सैम केर

सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड-ब्रेकिंग प्रदर्शन
रोजर फैडरर

सर्वश्रेष्ठ ड्राइवर
मार्टिन ट्रूक्स जूनियर

सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेनिस खिलाड़ी
रोजर फेडरर

सर्वश्रेष्ठ महिला टेनिस खिलाड़ी
स्लोएन स्टीफेंस