Sports

खेल डैस्क : कोलकाता के ईडन गार्डन में एक बार फिर से क्रिकेट फैंस को आंद्रे रसेल (Andre Russell) के लंबे-लंबे छक्के देखने को मिले। टीम का स्कोर जब 119 रन पर 6 विकेट था, तब रसेल ने मैदान पर कदम रखा और तीन चौके और 7 छक्के लगाकर स्कोर 208 तक पहुंचा दिया। रसेल ने इसी के साथ आईपीएल में सबसे तेज 200 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। रसेल की यह 97वीं पारी थी। रसेल के अलावा रमनदीप सिंह भी 4 और फिल सॉल्ट 3 छक्के लगाने में कामयाब रहे थे। हैदराबाद को 209 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन आखिरी ओवरों में 2 विकेट गंवा देने के कारण वह लक्ष्य तक पहुंच नहीं पाई। 


आईपीएल में 200 से ज्यादा छक्के
357 - क्रिस गेल (141 पारी)
257 - रोहित शर्मा (238 पारियां)
251 - एबी डिविलियर्स (170 पारी)
239 - महेंद्र सिंह धोनी (218 पारी)
235 - विराट कोहली (230 पारी)
228 - डेविड वार्नर (177 पारी)
223 - किरोन पोलार्ड (171 पारी)
203 - सुरेश रैना (200 पारी)
200 - आंद्रे रसेल (97 पारी)

 


भुवनेश्वर पर रहते हैं हावी
आईपीएल में आंद्रे रसेल का भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने अब तक भुवनेश्वर की 37 गेंदों का सामना किया है जिसमें 9 चौके और 8 छक्कों की मदद से 97 रन बनाए हैं। वह सिर्फ एक बार भुवी से आऊट हुए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 262 के पास है।

 

 

KKR vs SRH, Andre Russell, 200 sixes in IPL, IPL 2024, IPL news, Sports, केकेआर बनाम एसआरएच, आंद्रे रसेल, आईपीएल में 200 छक्के, आईपीएल 2024, आईपीएल समाचार, खेल

 

हैदराबाद के खिलाफ पहली फिफ्टी
रसेल के अब हैदराबाद के खिलाफ 11 पारियों में 304 रन हो गए हैं। रसेल की यह पहली फिफ्टी है। क्योंकि इससे पहले वह तीन बार 49 के स्कोर पर नाबाद लौटे थे। हैदराबाद के खिलाफ उनकी स्ट्राइक रेट 160 से ज्यादा हो गई है। 

 

मुकाबले की बात करें तो कोलकाता के ईडन गार्डन में कोलकाता बनाम हैदराबाद मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। कोलकाता ने पहले खेलते हुए 208 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी हैदराबाद को हेनरिक क्लासेन ने 29 गेंदों पर 63 रन बनाकर जीत की दहलीज तक पहुंचाया लेकिन आखिरी ओवरों में गिरी दो विकेट के कारण हैदराबाद को 4 रन से हार झेलनी पड़ी। कोलकाता के लिए सबसे खराब क्षण मिशेल स्टार्क की गेंदबाजी रही। जिन्होंने अपने 4 ओवरों में 53 रन दे दिए। आखिरी ओवर में हैदराबाद को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे लेकिन उनकी टीम जीत हासिल नहीं कर पाई।


 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
सनराइजर्स हैदराबाद :
मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मार्को जानसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडेय, टी नटराजन
कोलकाता नाइट राइडर्स : फिल साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती