Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : कोलकाता नाईट राईडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल का 14वां मैच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने अंडर-19 विश्वकप में अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले द.अफ्रीका के बल्लेबाज डिवाल्ड ब्रेविस को मौका दिया है। डिवाल्ड ब्रेविस को क्रिकेट का दूसरा एबी डीविलियर्स कहा जा रहा है क्योंकि वह मैदान के चारो ओर शॉट मारने में सक्षम हैं। कोलकाता के खिलाफ ब्रेविस ने 29 रन की छोटी पर आक्रामक पारी खेलकर सभी को प्रभावित किया।

KKR vs MI, Baby AB, Dewald Brevis, mumbai Indians, IPL Latest News 2022, IPL 2022 News in Hindi, IPL Update News, IPL News Today, IPL Samachar, Indian Premier League 2022, इंडियन प्रीमियर लीग 2022, आईपीएल 2022, आईपीएल मैच, आईपीएल न्यूज़, Cricket News in Hindi, Sports News in Hindi

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए डिवाल्ड ब्रेविस ने आते ही शॉट्स खेलने शुरू कर दिए। ब्रेविस ने दूसरी गेंद पर चौका जड़कर अपने इरादे बता दिए। इसके बाद ब्रेविस ने कई कलात्मक शॉट्स खेले और सभी को प्रभावित किया। ब्रेविस ने पैट कमिंस की गेंद पर छक्का जड़ा और उसके बाद स्ट्रेट ड्राईव लगाई। 

KKR vs MI, Baby AB, Dewald Brevis, mumbai Indians, IPL Latest News 2022, IPL 2022 News in Hindi, IPL Update News, IPL News Today, IPL Samachar, Indian Premier League 2022, इंडियन प्रीमियर लीग 2022, आईपीएल 2022, आईपीएल मैच, आईपीएल न्यूज़, Cricket News in Hindi, Sports News in Hindi

ब्रेविस ने इसके बाद मिस्ट्री स्पिनर कहे जाने वाले वरूण चक्रवर्ती की गेंद पर नो लुक छक्का मारा और सभी को हैरान कर दिया। क्योंकि वरूण चक्रवर्ती अपनी मिस्ट्री गेंद के लिए जाने जाते हैं और उन्हें बड़ा शॉट खेलना कोई आसान काम नहीं है। पर 19 साल के ब्रेविस ने चक्रवर्ती को नो लुक शॉट मारकर सभी को हैरान कर दिया। उनकी यह बल्लेबाजी देखकर कमेंटेटर भी उनकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाए।

गौर हो  कि कोलकाता नाईट राईडर्स के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए आए ब्रेविस ने 19 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और 2 बड़े छक्के लगाए। इस दौरान ब्रेविस का स्ट्राईक रेट 152.63 का रहा है। ब्रेविस के आउट होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने उनकी इस छोटी पारी पर तालियां भी बजाई।