Sports

गुरुग्राम : स्थानीय गोल्फर कार्तिक शर्मा कपिल देव - ग्रांट थॉर्नटन आमंत्रण टूर्नामेंट के दूसरे दौर में बुधवार को यहां 5 अंडर 67 के स्कोर के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गये। एक करोड़ रुपए इनाम राशि वाले इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर के बाद कार्तिक का कुल स्कोर छह अंडर 138 है।

एक अन्य स्थानीय खिलाड़ी मनु गंडास ने इस दौर में 66 का स्कोर किया और वह दिल्ली के सचिन बैसोया (68) के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। इन दोनों का कुल स्कोर चार-अंडर 140 है। पहले दौर में शीर्ष पर रहे ध्रुव श्योराण ने दूसरे दौर में 73 का निराशाजनक स्कोर किया। वह तीन-अंडर 141 के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर खिसक गए। इस स्थान पर उनके साथ बेंगलुरु के सैयद साकिब अहमद (67) और गुरुग्राम के हिम्मत राय (70) भी हैं।