Sports

खेल डैस्क : जैक्स कैलिस ने भारत में 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले एकदिवसीय विश्व कप (Cricket world cup) के लिए अपने 5 फेवरेट प्लेयर्स की लिस्ट बनाई है। आईसीसी (ICC) द्वारा जारी एक वीडियो में पूर्व प्रोटियाज़ ने राशिद खान, विराट कोहली, एनरिक नॉर्टजे, जोस बटलर और बाबर का नाम लिया। कैलिस ने वीडियो के दौरान यह भी बताया कि वह इन प्लेयरों को क्यों चुन रहे हैं। 

Jacques Kallis, 5 cricketers of Cricket World Cup, cricket world cup 2023, Virat Kohli, Babar azam,  जैक्स कैलिस, क्रिकेट विश्व कप के 5 क्रिकेटर, क्रिकेट विश्व कप 2023, विराट कोहली, बाबर आजम


1. राशिद खान (अफगानिस्तान)
राशिद ने साल 2023 की 17 पारियों में 27 विकेट लिए हैं। कैलिस ने कहा कि राशिद खान अफगानिस्तान के लिए एक बड़ा खिलाड़ी बनने जा रहा है। उसने हाल ही में अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत में परिस्थितियां उसके अनुकूल होंगी। मुझे लगता है कि वह नेतृत्व करेगा। वह एक लड़ाकू है।

Jacques Kallis, 5 cricketers of Cricket World Cup, cricket world cup 2023, Virat Kohli, Babar azam,  जैक्स कैलिस, क्रिकेट विश्व कप के 5 क्रिकेटर, क्रिकेट विश्व कप 2023, विराट कोहली, बाबर आजम


2. विराट कोहली (भारत)
पाकिस्तान के खिलाफ शतक बनाकर वनडे में 13 हजार का आंकड़ा पार करने वाले कोहली इस साल शानदार फार्म में हैं। 2011 में वह विश्व कप विजेता टीम के सदस्य थे। कैलिस बाोले- कोहली मेरी एक और पसंद होंगे। वह शानदार खिलाड़ी हैं। शायद वह अपने देश में आखिरी विश्व कप खेलेंगे। वह इसका धमाकेदार समापन करना चाहेंगे। इसलिए मेरे लिए वह भारत के लिए शीर्ष क्रम में एक बड़ी भूमिका निभाने जा रहे हैं।

Jacques Kallis, 5 cricketers of Cricket World Cup, cricket world cup 2023, Virat Kohli, Babar azam,  जैक्स कैलिस, क्रिकेट विश्व कप के 5 क्रिकेटर, क्रिकेट विश्व कप 2023, विराट कोहली, बाबर आजम


3. एनरिक नॉर्टजे (दक्षिण अफ्रीका)
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे के बारे में कैलिस ने कहा कि नॉर्टजे मेरी एक और पसंद होंगे। वह निश्चित रूप से विश्व कप में सबसे तेज गेंदबाजों में से एक होंगे। वह दक्षिण अफ्रीकी आक्रमण का नेतृत्व करने में एक बड़ी भूमिका निभाएंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत में विकेट थोड़े ताज़ा होंगे तो वह खतरनाक साबित होंगे। मुझे लगता है कि वह कुछ बल्लेबाजों को डरा सकता है और कुछ शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर सकता है।

 

Jacques Kallis, 5 cricketers of Cricket World Cup, cricket world cup 2023, Virat Kohli, Babar azam,  जैक्स कैलिस, क्रिकेट विश्व कप के 5 क्रिकेटर, क्रिकेट विश्व कप 2023, विराट कोहली, बाबर आजम


4. जोस बटलर (इंगलैंड) 
इंगलैंड के कप्तान भी कैलिस की लिस्ट में हैं। कैलिस ने कहा कि जोस बटलर मेरे लिए वहां फिट बैठेंगे। इंग्लैंड के लिए वह एक बड़ा खिलाड़ी है। मुझे लगता है कि वह विश्व कप जीत सकता है। अगर इंग्लैंड इस विश्व कप में आगे बढ़ना चाहता है, तो मुझे लगता है कि उसे शीर्ष पर आक्रामक प्रदर्शन करने की जरूरत है। उनकी तेज शुरुआत प्रतिद्वंद्वी को परास्त करने में सक्षम है।

 

Jacques Kallis, 5 cricketers of Cricket World Cup, cricket world cup 2023, Virat Kohli, Babar azam,  जैक्स कैलिस, क्रिकेट विश्व कप के 5 क्रिकेटर, क्रिकेट विश्व कप 2023, विराट कोहली, बाबर आजम


5. बाबर आजम (पाकिस्तान)
47 वर्षीय कैलिस ने बाबर आजम को चुनकर कहा कि वह मेरी 5वीं और अंतिम पसंद होंगे। वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। वह पाकिस्तान के लिए शीर्ष क्रम में बहुत सारे रन बनाने जा रहे हैं। अगर वह लय में रहे तो बड़ी भूमिका निभाएंगे। मेरे लिए वह प्रमुख खिलाड़ी है और एक ऐसा विकेट है जिसे लोग जल्दी हासिल करना चाहेंगे।