Sports

लुसाने : भारतीय पुरुष हॉकी टीम के शीर्ष ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने ‘एफआईएच हॉकी स्टार्स अवाड्र्स 2021-22’ में साल के सर्वश्रेष्ठ पुरूष खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बाद बुधवार को कहा कि एफआईएच पुरस्कारों के जरिए उनकी मेहनत को पहचान मिलना एक अच्छा एहसास है। हरमनप्रीत ने 2020-21 में भी साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता था।

भारतीय स्टार इस कैटेगरी में हुए नामित
पीआर श्रीजेश (साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर)
सविता (साल की सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर)
मुमताज खान (साल का उभरता हुआ सितारा, महिला)
ग्राहम रीड (साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टीम कोच)
जैनेक शॉपमैन (साल की सर्वश्रेष्ठ महिला टीम कोच)

 

Harmanpreet Singh, Hockey news in hindi, Sports news, FIH Hockey Stars Awards, हरमनप्रीत सिंह, हॉकी समाचार हिंदी में, खेल समाचार, एफआईएच हॉकी सितारे पुरस्कार


हरमनप्रीत ने पुरस्कार के लिए नामांकित होने पर कहा- यह मेरे लिए सम्मान का विषय है। मैंने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और टीम की सफलता में योगदान देने का प्रयास किया है। अच्छा लगता है जब आपकी मेहनत को एफआईएच स्टार पुरस्कार के जरिए पहचाना जाता है। मैं भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम के अन्य नामित खिलाडिय़ों को भी शुभकामनाएं देना चाहता हूं।

हरमनप्रीत ने भारतीय टीम के साथ एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी ढाका 2021 में कांस्य पदक जीता था, जबकि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में टीम रजत पदक लाई थी। हरमनप्रीत ने टीम के भविष्य पर कहा- हम एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022-23 के लिए उत्सुक हैं। हमने राष्ट्रमंडल खेलों के समापन के बाद कुछ पहलुओं पर काम किया है।

उम्मीद है कि हम अपने खेल को आगे सुधार सकते हैं और एक बेहतर टीम बन सकते हैं। एफआईएच हॉकी प्रो लीग के पिछले सत्र में हम तीसरे स्थान पर रहे थे। हम प्रतियोगिता के इस सत्र में अपने नतीजों को बेहतर करने के लिए काम करेंगे।