स्पोर्ट्स डेस्क : सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान Ishan Kishan ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 47 रन की बड़ी जीत के बाद टीम की सफलता का राज बताया। उन्होंने कहा कि इस स्तर पर खिलाड़ियों की स्किल लगभग समान होती है, लेकिन असली फर्क मानसिकता (माइंडसेट) से पड़ता है। किशन ने कहा, 'फोकस बनाए रखना, भूख बनाए रखना और मानसिक रूप से तैयार रहना सबसे जरूरी है।'
‘फेलियर का डर छोड़ना होगा’
किशन ने साफ कहा कि टी20 क्रिकेट में सफलता के लिए खिलाड़ियों को असफलता के डर से बाहर निकलना होगा। उन्होंने कहा, 'आप हार का डर लेकर नहीं खेल सकते। अगर ऐसा सोच आए, तो उसे दूर करना जरूरी है। अनुभव के साथ आप अपने खेल को बेहतर समझते हैं और गलतियों को दोहराने से बचते हैं।'
युवा गेंदबाजों को दिया आत्मविश्वास
SRH कप्तान ने युवा गेंदबाजों के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने कहा कि टीम में सकारात्मक माहौल बनाए रखना जरूरी है, खासकर युवा खिलाड़ियों के लिए। Sakib Hussain का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने उसे कहा है कि शांत रहो। टी20 में हर गेंदबाज पिटता है, लेकिन असली बात है कि आप वापसी कैसे करते हैं।'
अभिषेक शर्मा का तूफान, SRH का बड़ा स्कोर
इस मुकाबले में Abhishek Sharma ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 68 गेंदों पर नाबाद 135 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत Sunrisers Hyderabad ने 242/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया। Heinrich Klaasen ने भी 13 गेंदों पर 37 रन बनाकर अहम योगदान दिया।
दिल्ली की कोशिश नाकाम
लक्ष्य का पीछा करते हुए Delhi Capitals की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद मैच नहीं बचा सकी। Nitish Rana (57) और KL Rahul (37) ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई।
गेंदबाजों ने दिलाई जीत
SRH के लिए Eshan Malinga ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4/32 के आंकड़े दर्ज किए। वहीं Harsh Dubey ने भी अहम विकेट लेकर दिल्ली की पारी को समेटने में मदद की। अंत में दिल्ली की टीम ऑलआउट हो गई और SRH ने 47 रन से जीत दर्ज की।