Sports

नई दिल्ली : ऑकलैंड के मैदान पर न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सोढ़ी ने ऑकलैंड टी-20 में 4-0-36-2 का प्रदर्शन किया था। ऐसा कर उनके नाम अब भारत के खिलाफ सर्वाधिक 13 विकेट हो गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल का रिकॉर्ड तोड़ा जोकि भारत के खिलाफ 11 विकेट चटका चुके थे। देखें रिकॉर्ड-

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट

Ish Sodhi becomes the highest wicket-taker against Team India, see record
13 ईश सोढ़ी, न्यूजीलैंड
11 उमर गुल, पाकिस्तान
10 डी चमेरा, श्रीलंका 
10 शेन वाटसन, ऑस्ट्रेलिया
10 मिशेल सेंटनर, न्यूजीलैंड

भारतीय मूल के ईश सोढ़ी लंबे समय से न्यूजीलैंड की ओर से खेल रहे हैं। देखें उनका रिकॉर्ड

Ish Sodhi becomes the highest wicket-taker against Team India, see record
टेस्ट : 17 मैच, 41 विकेट
वनडे : 31 मैच, 39 विकेट
टी-20 : 40 मैच, 47 विकेट
आईपीएल : 8 मैच, 9 विकेट