स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। LSG जहां लगातार तीसरी जीत की तलाश में उतरी है, वहीं GT इस मैच में जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरी है, जिससे मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं।
LSG जीती: 4
GT जीती: 3
रिकॉर्ड से साफ है कि मुकाबला बराबरी का रहा है और हर बार कड़ी टक्कर देखने को मिली है।
पिच और मौसम रिपोर्ट
लखनऊ की पिच काली मिट्टी की है, जहां शुरुआत में बल्लेबाजों को मदद मिलती है। गर्मी के कारण जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच धीमी हो सकती है और उछाल असमान हो सकता है। पहली पारी का 175–185 स्कोर काफी प्रतिस्पर्धी माना जा रहा है।मौसम गर्म (36°C) और शुष्क रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं है।
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
मैच: LSG vs GT
समय: दोपहर 3:30 बजे (IST)
स्थान: इकाना स्टेडियम, लखनऊ
टीवी: Star Sports Network
ऑनलाइन: JioHotstar
प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स : मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
गुजरात टाइटंस : साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, आशीष शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा