स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटिल ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। SRH ने इंग्लैंड के अनुभवी लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज David Payne को टीम में शामिल किया है, जो ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर Jack Edwards की जगह खेलेंगे।
चोट की वजह से IPL 2026 से बाहर हुए जैक एडवर्ड्स
जैक एडवर्ड्स पैर की चोट की वजह से IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। उन्हें मिनी ऑक्शन में 3 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। अब उनकी जगह डेविड पेन को 1.5 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया गया है।
कौन हैं डेविड पेन?
इंग्लैंड के 35 साल के तेज गेंदबाज डेविड पेन टी20 क्रिकेट के काफी अनुभवी गेंदबाज हैं। उन्होंने 2022 में नीदरलैंड्स के खिलाफ इंग्लैंड के लिए वनडे डेब्यू किया था। हाल ही में वह बिग बैश लीग 2025-26 के फाइनल में पर्थ स्कॉर्चर्स की ओर से खेलते हुए हीरो रहे थे।
BBL 2025-26 फाइनल में उन्होंने सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ
3 विकेट लिए
18 रन दिए
प्लेयर ऑफ द मैच बने
T20 क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड
डेविड पेन का टी20 रिकॉर्ड काफी शानदार है और इसी वजह से SRH ने उन्हें टीम में शामिल किया है।
233 टी20 मैच
304 विकेट
औसत: 21.16
1 बार 5 विकेट
5 बार 4 विकेट
हाल ही में उन्होंने डेजर्ट वाइपर्स के साथ भी खिताब जीता था, जहां उन्होंने 9 मैचों में 17 विकेट लिए थे।
IPL में पहली बार खेलेंगे डेविड पेन
डेविड पेन अभी तक IPL में डेब्यू नहीं कर पाए हैं, लेकिन इस बार उन्हें मौका मिल सकता है। वह अंडर-19 वर्ल्ड कप में Ben Stokes, Joe Root, Jos Buttler और James Vince जैसे खिलाड़ियों के साथ खेल चुके हैं।
SRH की IPL 2026 स्क्वॉड
सनराइजर्स हैदराबाद की अपडेटेड स्क्वॉड इस प्रकार है:
पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलील अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तर्मले, अमित कुमार, प्रफुल हिंगे, क्रेन्स फुलेत्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, डेविड पेन।