Sports

खेल डैस्क :  जोश हेजलवुड, यश दयाल और लियाम लिविंगस्टन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेपक के मैदान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया। 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आरसीबी ने 37 रनों से जीत दर्ज की थी जोकि किसी भी मैदान पर आरसीबी की लक्ष्य का बचाव करते हुए बड़ी जीत थी। लेकिन इस बार उन्हें 50 रन यानी सबसे बड़ी जीत मिली है। बेंगलुरु ने पहले खेलते हुए रजत पाटीदार के 51, कोहली के 31 तो टिम डेविड के 8 गेंदों पर 22 रन की बदौलत 196 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई शुरूआत से ही ड्रैग हो गई। त्रिपाठी 5, गायकवाड़ 0, दीपक 4 तो सैम कुरेन 8 रन ही बना पाए। रचिन ने 41 तो जडेजा ने 25 रन बनाए लेकिन यह टीम के काम नहीं आ सके। धोनी ने 3 चोके और 2 छक्कों की मदद से 30 रन ही बना पाए और 50 रन से मुकाबला गंवा दिया।


 

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 196/7 (20 ओवर)

बेंगलुरु की ओर से ओपनिंग पर विराट कोहली और फिल सॉल्ट उतरे। फिल सॉल्ट ने आते ही खलील अहमद और अश्विन की गेंदों पर शॉट लगाए। उन्होंने धोनी की गेंद पर स्टंप होने से पहले 16 गेंदों पर 32 रन बनाए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल 14 गेंदों पर 27 रन बनाकर अश्विन का शिकार हो गए। इसके बाद विराट कोहली ने रजत पाटीदार के साथ स्कोर को आगे बढ़ाया। विराट कोहली 30 गेंदों पर 31 रन बनाकर आऊट हो गए। कप्तान पाटीदार ने एक छोर संभाला लेकिन लिविंगस्टन 10 रन बनाकर आऊट हो गए। लिविंगस्टन के बाद जितेश शर्मा 6 गेंदों पर 12 रन बनाकर आऊट हो गए। इस बीच पाटीदार ने 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 51 रन बनाकर पथिराना का शिकार हो गए। पथिराना ने इसी ओवर में क्रुणाल को भी चलता किया। लेकिन टिम डेविड नहीं रुके। आखिरी ओवर सैम कुरेन ने फेंका था। उनकी लगातार 3 गेंदों पर उन्होंने छक्के लगाए और स्कोर 7 विकेट पर 196 तक पहुंचा दिया।

 

 

यह भी पढ़ें:-  धोनी की स्टंपिंग देख उड़ा RCB फैंस का रंग, लगातार दूसरे मैच में मचाया कहर

 

 

यह भी पढ़ें:-  RCB vs CSK : कोहली के आगे फेल हुआ धोनी का DRS, अंपायर भी हो गए हैरान

 

 

यह भी पढ़ें:-  CSK vs RCB : लिविंगस्टन बोल्ड, धोनी का नूर अहमद के कान में फूंका मंत्र चर्चा में

 

 

चेन्नई सुपर किंग्स : 146/8 (20 ओवर)

चेन्नई की शुरूआत खराब रही। खास तौर पर दूसरी ही ओवर में जोश हेजलवुड ने कहर बरपाते हुए पहले राहुल त्रिपाठी तो बाद में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को पवेलियन की राह दिखा दी। 5वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने स्ट्राइक करते हुए 4 रन पर दीपक हुड्डा को आऊट कर दिया और चेन्नई का स्कोर 26 रन पर तीन विकेट कर दिया। रचिन रवींद्र ने एक छोर संभाला लेकिन 9वें ओवर में सैम कुरेन भी 8 रन बनाकर आऊट हो गए। रचिन भी 13वें ओवर में दम तोड़ गए। उन्हें 41 रन पर यश दयाल ने बोल्ड कर दिया। दयाल यही नहीं रुके। इसी ओवर में उन्होंने चेन्नई के हिटर शिवम दुबे को बोल्ड कर दिया। दुबे ने 15 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 19 रन बनाए। अश्विन ने 8 गेंदों पर 11 रन बनाए और लिविंगस्टन की गेंद पर आऊट हो गए। धोनी क्रीज पर आए तो चेन्नई को जीत के लिए 4 ओवर में 96 रन चाहिए थे। जडेजा 25 रन बनाकर हेजलवुड का शिकार हुए। धोनी ने इसके बाद कुछ बड़े शॉट लगाए। खास तौर पर आखिरी ओवर में उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के लगाए लेकिन वह टीम को 50 रन से हारने से बचा नहीं पाए। धोनी ने 16 गेंदों पर 30 रन बनाए। वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ओवरऑल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। 

 

नतीजा : बेंगलुरु 50 रन से जीती



दोनों टीमों की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स :
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, शिवम दुबे, सैम करन, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नाथन एलिस, नूर अहमद, खलील अहमद।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, राशिख सलाम, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा।