Sports

स्पोर्ट्स डैस्क : आईपीएल 2023 के 37वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, ओपनिंग जोड़ी ने सही भी साबित कर दिया। यशस्वी जायसवाल ने 43 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चाैके व 4 छक्के शामिल रहे। साथ ही जोस बटलर ने भी 21 गेंदों में 27 रनों की पारी खेल पहले विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी करने में भूमिका निभाई। इस बीच चेन्नई के गेंदबाज के नाम एक खराब रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

जायसवाल और बटलर की सलामी जोड़ी ने पहली गेंद से चेन्नई के गेंदबाजों की खबर लेते हुए ताबड़तोड़ शुरूआत की। दोनों ने पावरप्ले में चेन्नई के गेंदबाज आकाश सिंह की जमकर धुनाई की और उनके पहले 2 ओवरों में 32 रन ठोक दिए। इसी के साथ आकाश सिंह पावरप्ले में शुरुआती 2 ओवरों में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले CSK के गेंदबाज बन गए। उन्होंने मोहित शर्मा की बराबरी की। मोहित ने साल 2015 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 32 रन पावरप्ले के अपने 2 ओवरों में खर्च किए थे।

PunjabKesari

IPL पावरप्ले में अपने पहले 2 ओवरों में CSK के सलामी बल्लेबाज द्वारा लुटाए सर्वाधिक रन

32 - आकाश सिंह बनाम आरआर, 2023

32 - मोहित शर्मा बनाम SRH, 2015

28 - एल बालाजी बनाम डेक्कन चार्जर्स, 2009

लगाए 100 चौके

इस बीच यशस्वी जायसवाल ने अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल की। पहले तो जायसवाल ने महज 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से पचासा जड़ा। इसके साथ ही वह राजस्थान रॉयल्स की ओर से 100 चौके लगाने वाले 7वें बल्लेबाज बन गए।

राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा चौके

329 - अजिंक्य रहाणे
262 - संजू सैमसन
253 - जोस बटलर
244 - शेन वॉटसन
177 - राहुल द्रविड़
108 - स्टीव स्मिथ
102 - यशस्वी जायसवाल

इसमें भी आगे
इसके अलावा जायसवाल ने पहले ओवर में गेंदबाजी करने आए आकाश सिंह के खिलाफ 3 चौकों की मदद से 14 रन बनाए। इस तरह जायसवाल पहले ओवर में सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज बन गये.

IPL में पहले ओवर में सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट (न्यूनतम 100 गेंदें)

यशस्वी जायसवाल : 136.27
वीरेंदर सहवाग : 128.63
विराट कोहली : 120.75
जोस बटलर : 113.45
क्रिस लिन : 109.92
पृथ्वी शॉ: 106.90