Sports

खेल डैस्क : राजस्थन रॉयल्स और रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु के बीच एमसीए के मैदान पर खेले गए मुकाबले में माहौल तब गर्मा गया जब राजस्थान के बल्लेबाज रियाग पराग और बेंगलुरु के गेंदबाज हर्षल पटेल के बीच तू-तू, मैं-मैं हो गई। इस दौरान हर्षल को बेहद गुस्से में देखा गया। साथी खिलाडिय़ों ने दोनों को संभाला नहीं तो नौबत हाथापाई तक आ सकती थी। हर्षल बड़ी हैरानी से रियान की ओर देखते हुए नजर आ रहे थे। देखें वीडियो- 


आखिरी ओवर में रियान पराग स्ट्राइक थे। जबकि गेंदबाजी कर रहे थे हर्षल पटेल। हर्षल के इस ओवर में पराग ने एक चौका और दो छक्के लगाकर टीम का स्कोर 144 तक पहुंचा दिया। पारी खत्म करने के बाद पराग जब पवेलियन की ओर लौट रहे थे तभी उन्हें अचानक पीछे मुड़ते देखा गया। ऐसा लगा जैसे पराग को हर्षल ने कुछ कहा था। पराग नाराजगी जाहिर कर रहे थे। इसे देखकर हर्षल गुस्से में आ गए। साथी खिलाडिय़ों के बीच में आ जाने के बाद भी दोनों में तू-तू, मैं-मैं होती रही। दोनों को अलग किया गया लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो वायरल हो गर्ई थी।  

IPL 2022, RCB vs RR, Harshal Patel, Riyan Parag, Bangalore, Rajasthan, IPL news in hindi, आईपीएल 2022, आरसीबी बनाम आरआर, हर्षल पटेल, रियान पराग, बैंगलोर, राजस्थान, आईपीएल समाचार हिंदी में

बता दें कि रियान पराग ने इसके साथ ही सीजन में अपना सर्वोच्च स्कोर भी बना दिया। रियान ने मैच में 31 गेंदों पर नाबाद 56 रन बनाए। इससे पहले उन्होंने 2019 में दिल्ली के खिलाफ 49 गेंदों पर 50 रन बनाए थे जोकि आईपीएल का सबसे धीमा अर्धशतक भी माना जाता है। रियान इससे पहले कोलकाता के खिलाफ 47(31) तो मुंबई के खिलाफ जयपुर के मैदान पर 43(29) रन भी बना चुके हैं। 

 

यह भी पढ़ें:RR vs RCB : विराट कोहली ने बुलेट की रफ्तार से आ रही Catch पकड़ी, Video हो रहा वायरल

यह भी पढ़ें:RR vs RCB : संजू सैमसन के ये 2 शॉट क्या ‘कार्बन कॉपी सिक्स’ थे ? आप बताएं

Sports