Sports

खेल डैस्क : पुणे के एमसीए मैदान पर दर्शकों को एक बार फिर से फुर्तीले विराट का जादू देखने को मिला। मैदान पर एक्टिव फील्डर होने के कारण चर्चा बटोरने वाले विराट एक बार शानदार कैच लेने के कारण चर्चा में आ गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में विराट ने ऑन-साइड पर ट्रेंट बोल्ड का तेजतर्रार शॉट कैच में बदल दिया। गेंद की रफ्तार इतनी थी कि जब विराट ने इसे पकड़ा तो कांमेंटेटर समेत स्टेडियम में बैठे फैंस भी चौक गए। विराट ने जब सेलिब्रेशन मनाना शुरू किया तो दर्शकों की भी आवाज ऊंची हो गई। फैंस ने विराट की उक्त कैच को बेहद पसंद किया। देखें वीडियो-


कोहली के बल्ले से नहीं निकल रहे रन
आईपीएल 2022 अब तक विराट के लिए इतना बढिय़ा नहीं जा रहा है। उन्होंने 9 मैचों में 16 की औसत से 128 रन ही बनाए हैं। कोहली ने पंजाब के खिलाफ पहले मुकाबले में नाबाद 41 रन बनाए थे। इसके बाद कोलकाता के खिलाफ 12, राजस्थान के खिलाफ 5, मुंबई के खिलाफ 48, चेन्नई के खिलाफ 1, दिल्ली के खिलाफ 12, लखनऊ और हैदराबाद के खिलाफ लगातार शून्य तो राजस्थान के खिलाफ मैच में महज 9 रन ही बनाए।

 

यह भी पढ़ें:- RR vs RCB : संजू सैमसन के ये 2 शॉट क्या ‘कार्बन कॉपी सिक्स’ थे ? आप बताएं

 

यह भी पढ़ें:- द. अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज का भारतीय कथक डांसर Lerisha Munsamy पर आया दिल, की शादी

Sports