Sports

नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज शिखर धवन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में 24 रन बनाकर एक बार फिर से ऑरेंज कैप अपने नाम करने में सफल रहे। बीते दिनों राजस्थान और हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में संजू ने 82 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल कर ली थी। धवन संजू से सिर्फ तीन रन पीछे थे। केकेआर के खिलाफ मैच में चौका लगाते ही धवन ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जानें धवन के रिकॉर्ड्स-

सीजन में सबसे ज्यादा रन
454 शिखर धवन, दिल्ली
433 संजू सैमसन, राजस्थान
401 केएल राहुल, पंजाब
394 फाफ डु प्लेसिस, चेन्नई
362 रुतुराज गायकवाड़, चेन्नई

सीजन में सबसे ज्यादा चौके
55 शिखर धवन, दिल्ली
41 संजू सैमसन, राजस्थान
40 रुतुराज गायकवाड़, चेन्नई
39 पृथ्वी शॉ, दिल्ली
38 फाफ डु प्लेसिस, चेन्नई

बता दें कि शिखर धवन आई.पी.एल. में लगातार बढिय़ा प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर उनके 2016 से रिकॉर्ड देखे जाएं तो उन्होंने 501 रन, 2017 में 479, 2018 में 497, 2019 में 521, 2020 में 618, 2021 में 454 रन बना चुके हैं। वह आई.पी.एल. इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।