Sports

जालन्धर: ईडन गार्डन में दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने बीते कुछ पारियों की निराशा को पीछे छोड़ते हुए कोलकाता के खिलाफ शानदार अर्धशतक बनाकर स्टेडियम में पहुंचे दर्शकों का मनोरंजन तो किया साथ ही साथ मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। कोलकाता के खिलाफ धवन ने अपने आईपीएल करियर का 34वां अर्धशतक लगाया है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर अभी डेविड वार्नर बने हुए हैं। देखें धवन के बनाए अन्य रिकॉर्ड-

आईपीएल हिस्ट्री में सबसे ज्यादा फिफ्टी
IPL 2019 : Shikhar Dhawan Entry in Orange cap race
39 डेविड वार्नर, सनराइजर्स हैदराबाद
36 गौतम गंभीर, दिल्ली/कोलकाता
35 विराट कोहली, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
35 सुरेश रैना, चेन्नई सुपर किंग्स
34 शिखर धवन, दिल्ली कैपिटल्स
34 रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस

ऑरेंज कैप की रेस में पांचवां स्थान
IPL 2019 : Shikhar Dhawan Entry in Orange cap race
349 डेविड वार्नर, सनराइजर्स हैदराबाद
317 लोकेश राहुल, किंग्स इलैवन पंजाब
302 आंद्रे रसेल, कोलकाता नाइट राइडर्स
263 जॉनी बेयरस्टो, सनराइजर्स हैदराबाद
249 शिखर धवन, दिल्ली कैपिटल्स

चौका किंग रेस में तीसरे स्थान पर
IPL 2019 : Shikhar Dhawan Entry in Orange cap race 
33 जॉनी बेयरस्टो, सनराइजर्स हैदराबाद
31 डेविड वार्नर, सनराइजर्स हैदराबाद
29 जोस बटलर, राजस्थान रॉयल्स
29 शिखर धवन, दिल्ली कैपिटल्स
25 लोकेश राहुल, किंग्स इलैवन पंजाब