Sports

जालन्धर : दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर राजस्थान रॉयल्स की टीम 100 से नीचे ही सिमट जाती अगर राजस्थान के बल्लेबाज रियान पराग ने अर्धशतक न लगाया होता। रियान आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मैच के दिन उनकी उम्र 17 साल 175 दिन थी। अर्धशतक लगाकर उन्होंने राजस्थान के संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ा है जो अपने पहले अर्धशतक के वक्त 18 साल 169 दिन के थे। देखें रिकॉर्ड-
आईपीएल : कम उम्र में पहला अर्धशतक
ipl 2019 : RIYAN PARAG MAY Youngest at the time of maiden IPL fifty

17 साल 175 दिन रियान पराग (2019)
18 साल 169 दिन संजू सैमसन (2013)
18 साल 169 दिन पृथ्वी शॉ (2018)
18 साल 212 दिन रिषभ पंत (2016)
18 साल 237 दिन शुभमन गिल (2018)

ipl 2019 : RIYAN PARAG MAY Youngest at the time of maiden IPL fifty

रियान जब क्रीज पर आए थे तब राजस्थान के 30 रन पर चार विकेट गिर चुके थे। देखते-देखते जब श्रेयस गोपाल भी जब 12 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए तो रियान ने अकेले ही टीम का स्कोर आगे बढ़ाना शुरू कर दिया। इस दौरान कृष्णअप्पा गौथम और ईश सोढ़ी ने 6-6 रन का योगदान दिया। रियान ने आखिरी ओवरों में बोल्ट को दो छक्के भी लगाए। बोल्ड की आखिरी गेंद पर आऊट होने से पहले रियान का स्कोर 49 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 50 रहा।