Sports

जालन्धर : आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी को वही स्थान प्राप्त है जो भारत के लिए अन्य फॉर्मेट में सचिन तेंदुलकर ने बनाया था। धोनी के प्रशंसकों की संख्या लाखों में हैं। खास तौर पर जब वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चेन्नई के मैदान पर उतरते हैं तो यह आंकड़ों करोड़ों तक पहुंच जाता है। धोनी की इसी लोकप्रियता को दिखाती एक वीडियो वैस्टइंडीज के क्रिकेटर ईयान बिशप ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर शेयर की है। उक्त वीडियो में चेन्नई के मैदान पर धोनी के उतरते ही फैंस धोनी-धोनी का शोर मचाए हुए दिखते हैं।
ईयान बिशप ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया है- महेंद्र सिंह धोनी जब मैदान पर वार्मअप के लिए आए तो दर्शक उत्साह में आ गए। सीएसके वर्सेज केकेआर मैच के लिए एमए चिदम्बरम स्टेडियम से। देखें वीडियो-