Sports

नई दिल्लीः तीरंदाजी रैंकिंग में भारतीय महिला कंपाउंड टीम पहली बार पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। अंताल्या और बर्लिन विश्व कप में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम के 342.6 अंक हैं,  जो दूसरे स्थान पर काबिज चीनी ताइपे से छह अंक अधिक है।

टॉप-5 में इन्हीं दो टीमों की पोजीशन बदली है। कोलंबिया, अमेरिका और दक्षिण कोरिया क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। भारतीय कंपाउंड टीम हाल ही में वर्ल्ड कप में फाइनल में पहुंचने का रैंकिंग में फायदा मिला है। 

भारत ने वर्ल्ड कप के इस सीजन में अंटाल्या और बर्लिन लेग में दो सिल्वर मेडल अपने नाम किया। दिव्या दयाल ने अंटाल्या में ज्योति सुरेखा और मुस्कान किरार का खिताब जीतने में साथ दिया। वहीं बर्लिन में ज्योति और मुस्कान के साथ त्रिषा देब थीं। महिला रिकर्व टीम 8वें स्थान पर बरकरार है। वहीं, पुरुष टीम 12वें स्थान पर है।

दिव्या दयाल ने अंटाल्या में ज्योति सुरेखा और मुस्कान किरार का खिताब जीतने में साथ दिया। वहीं बर्लिन में ज्योति और मुस्कान के साथ त्रिषा देब थीं। महिला रिकर्व टीम 8वें स्थान पर बरकरार है। वहीं, पुरुष टीम 12वें स्थान पर है। वहीं व्यक्तिगत वर्ग में शीर्ष 10 में सिर्फ दीपिका और अभिषेक वर्मा ही दो भारतीय खिलाड़ी हैं। दोनों खिलाड़ी क्रमश: रिकर्व और कंपाउंड वर्ग में सातवें पायदान पर हैं।