Cricket

नई दिल्लीः इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने पहला मैच 31 रनों से गंवाने के बाद लाॅर्ड्स टेस्ट में भी काफी खराब प्रदर्शन किया। इसके बाद सारी टीम की प्रशंसक आलोचना कर रहे हैं। भारतीय टीम अबतक हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है और इसी का नतीजा है कि पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से पीछे चल रही है। इस मुश्किल सीरीज में कप्तान विराट कोहली को महेंद्र सिंह धोनी की कमी जरूर खल रही होगी।

PunjabKesari

साल 2014-15 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज मेेेें ही धोनी ने संन्यास ले लिया था, मगर भारतीय टीम को अभी भी उनकी कमी महसूस हो रही है। धोनी ने साल 2014 के इंग्लैंड दौरे में 34.90 की औसत से 349 रन बनाए थे। वह मुरली विजय के बाद भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। धोनी के इन आंकड़ो को देखते हुए भी कोहली को धोनी की कमी जरुर खल रही होगी। इसके अलावा कोहली धोनी से मिलने वाली सलाह को भी मिस कर रहे होंगे।

PunjabKesari

आपको बता दें कि मौजूदा समय में इंग्लैंड दौरे पर जो सबसे ज्यादा फ्लाॅप प्रदर्शन रहा वो हैं दिनेश कार्तिक। कार्तिक अबतक अपनी खेली चार पारियों में मात्र 21 रन ही बना पाए है। जिसमे वह दो बार तो शून्य के स्कोर पर ही आउट हो गए है। कार्तिक विकेटकीपिंग में भी कुछ खास नहीं कर पा रहे है। 

PunjabKesari