Sports

मुंबई : डिफेंडिंग चैंपियन भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्व कप 2026 का तीसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत की प्लेइंग 11 में संजू सैमसन को मौका नहीं मिला है। वहीं जसप्रीत बुमराह भी पहले मैच में नहीं खेलेंगे और उनकी जगह मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया है। 

अमेरिका के कप्तान मोनंक पटेल ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'हम पहले बॉलिंग करेंगे। पिच अच्छी लग रही है। यह हाई-स्कोरिंग ग्राउंड है, इसलिए हम टारगेट चेज करने की कोशिश करेंगे। वर्ल्ड कप हमारे लिए सबसे बड़े स्टेज में से एक है। USA से बहुत उम्मीदें हैं, इसलिए हम अच्छा खेलने की कोशिश करेंगे। हमने DY पाटिल में कुछ वार्म-अप मैच खेले थे और वहां हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा था। हमारे पास 6 बैट्समैन, 2 ऑलराउंडर और 3 बॉलर हैं। 

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के बाद कहा, 'हम पहले बैटिंग करना चाहते थे। विकेट अच्छा दिख रहा है, हवा चल रही है इसलिए हमें ओस की उम्मीद नहीं है। मैच शुरू होने से पहले ही माहौल अच्छा है और मुझे यकीन है कि यह और भी बेहतर होगा। वाशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन नहीं खेल रहे हैं। बदकिस्मती से बुमराह की तबीयत ठीक नहीं है इसलिए सिराज खेल रहे हैं। 

प्लेइंग 11

भारत : इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज 

अमेरिका : सैतेजा मुक्कमल्ला, एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान