Sports

खेल डैस्क : क्रिकेट विश्व कप 2023 के तहत भारतीय टीम (Team India) के ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने ईडन गार्डन पर नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में शतक जड़ दिया। यह श्रेयस का विश्व कप में पहला शतक है। वह विश्व कप इतिहास में भारत के लिए मध्यक्रम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। श्रेयस ने नौ पारियों में 421 रन बनाए हैं, उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2011 विश्व कप में 362 रन बनाए थे।


एक विश्व कप में मध्यक्रम बल्लेबाज
द्वारा सर्वाधिक रन (भारतीय)
421 - श्रेयस अय्यर (2023)
362 - युवराज सिंह (2011)
347 - के.एल. राहुल (2023)
318 - राहुल द्रविड़ (2003)
303 - कपिल देव (1983)
285 - अजय जडेजा (1999)
284 - सुरेश रैना (2015)
283 - सचिन तेंदुलकर (1992)

 

IND vs NED, Shreyas Iyer, World Cup 2023, Cricket world cup 2023, Yuvraj Singh, team india, श्रेयस अय्यर, विश्व कप 2023, क्रिकेट विश्व कप 2023, युवराज सिंह, टीम इंडिया

 

टीम इंडिया के टॉप 5 बल्लेबाज विश्व कप में
शुभमन गिल- 270 रन
रोहित शर्मा- 503 रन
विराट कोहली- 594 रन
श्रेयस अय्यर- 421 रन
केएल राहुल- 347 रन
टीम इंडिया के टॉप 5 बल्लेबाज ने विश्व कप 2023 में 2135 रन बनाए हैं जो बताता है कि भारतीय बल्लेबाज पूरी ताकत के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। 

 

 

विश्व कप 2023 के टॉप स्कोरर
1. विराट कोहली, भारत (594 रन)
2. क्विंटन डीकॉक, दक्षिण अफ्रीका (591 रन)
3. रचिन रवींद्र, न्यूजीलैंड (565 रन)
4. रोहित शर्मा, भारत (503 रन)
5. डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलिया (499 रन)
6. रासी वेन डुसेन, द अफ्रीका (499 रन)
7. मिशेल मार्श, ऑस्ट्रेलिया (426 रन)
8. श्रेयस अय्यर, भारत (421 रन)

 

IND vs NED, Shreyas Iyer, World Cup 2023, Cricket world cup 2023, Yuvraj Singh, team india, श्रेयस अय्यर, विश्व कप 2023, क्रिकेट विश्व कप 2023, युवराज सिंह, टीम इंडिया

 

विश्व कप 2023 में श्रेयस अय्यर

0 बनाम ऑस्ट्रेलिया
25 बनाम अफगानिस्तान
53 बनाम पाकिस्तान
19 बनाम बांग्लादेश
33 बनाम न्यूजीलैंड
4 बनाम इंगलैंड
82 बनाम श्रीलंका
77 बनाम साऊथ अफ्रीका
128 बनाम नीदरलैंड्स

 

 

मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने एक बार फिर से नीदरलैंड्स को आड़े हाथों लेते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 410 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से पांच बल्लेबाज 50 से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे जोकि वनडे फार्मेट का रिकॉर्ड है। रोहित ने 61, शुभमन ने 51, विराट कोहली ने 51, श्रेयस अय्यर ने 128 तो केएल राहुल ने 102 रन बनाए। यह विश्व कप में इतिहास में भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर (410/4) भी था। 

 

 

दोनों देशों की प्लेइंग इलेवन
भारत :
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
नीदरलैंड्स : वेस्ले बर्रेसी, मैक्स ओडोउड, कॉलिन एकरमैन, साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।