Sports

खेल डैस्क : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने हैदराबाद के मैदान पर अपना जादूई प्रदर्शन जारी रखा है। आईपीएल में यहां शतक ठोक चुके सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 में महज 40 गेंदों पर शतक ठोक दिया। वह अब रोहित शर्मा (35 गेंद) के बाद सबसे तेज शतक बनाने वाले महज दूसरे भारतीय हैं। सैमसन ने मुकाबले के दौरान बांग्लादेशी गेंदबाज ऋषद हुसैन को एक ही ओवर में 30 रन जड़ दिए। ऐसा कर वह भारत के लिए टी20 की एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर आ गए। देखें लिस्ट-


T20I में भारत के लिए एक ओवर में सर्वाधिक रन
36 - युवराज सिंह बनाम स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड), डरबन, 2007
36 - रोहित शर्मा और रिंकू सिंह बनाम करीम जनत (अफगानिस्तान), बेंगलुरु, 2024
30 - रुतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा बनाम ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया), गुवाहाटी, 2023
30 - संजू सैमसन बनाम ऋषद हुसैन (बांग्लादेश), हैदराबाद, 2024
29 - रोहित शर्मा बनाम मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया), सेंट लूसिया, 2024

 

 

 

हैदराबाद में है सैमसन का शानदार रिकॉर्ड
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएल के दौरान संजू सैमसन ने पहला शतक ठोका था। इस मैदान पर उनका प्रदर्शन अच्छा है। वह अब यहां हुए 8 मैचों (एक टी20 इंटरनेशनल) में 66 की औसत से 398 रन बना चुके हैं। यहीं पर उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 55 गेंदों पर नाबाद 102 रन भी जड़े थे। अब बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाकर उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया।

 

 

इंटरनेशनल में छठा सबसे तेज शतक
सैमसन ने 40 गेंदों पर शतक लगाया जिससे वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में संयुक्त तौर पर छठे स्थान पर आ गए हैं। टी20 में सबसे तेज शतक  का रिकॉर्ड साहिल चौहान के नाम पर हैं जिन्होंने इस्टोनिया की ओर से खेलते हुए साइप्रस के खिलाफ इसी साल 27 गेंद पर शतक ठोक दिया था। इसके बाद नामीबिया के निकोल लोफ्टी इटोन (33 गेंद),  नेपाल के कुशल माला (34 गेंद) का नाम आता है।  डेविड मिलर (साऊथ अफ्रीका), रोहित शर्मा (भारत), एस विक्रमासेखरा (2019) 35 गेंद में तो एस पेरियालवार (रोमानिया), जीशान (हंगरी), जॉनसन चार्ल्स (विंडीज) 39 गेंदों पर शतक लगा चुके हैं।


 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत :
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश रेड्डी, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मयंक यादव
बांग्लादेश : परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब