Sports

खेल डैस्क : चेन्नई के मैदान पर एक बार फिर से विराट कोहली (Virat Kohli) ने बता दिया कि क्यों उन्हें 34 साल की उम्र में भी भारतीय टीम (Team india) का सबसे फिट क्रिकेटर क्यों कहा जाता है। टॉस जीतने के बाद जब ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी थी तो बुमराह ने तीसरे ही ओवर में उन्हें पहला झटका दे दिया।


ट्रेविस हेड के जख्मी होने के बाद टीम में आए मिचेल मार्श बुमराह की पहली गेंद ही नहीं संभाल पाए। गेंद खूबसूरती से अंदर आई और मार्श के बल्ले का किनारा लेते स्लिप में खड़े कोहली के पास चली गई। गेंद इतनी तेजी से आई कि विराट को बाईं ओर तेजी से घुमना पड़ा। वह सफल रहे। उनके चीते बनने से गेंद उनके हाथ में आ गई। यह गजब कैच रही। कांमेंटेटर भी इसे देखकर चिल्ला पड़े। देखें वीडियो-

 


सबसे ज्यादा कैच कोहली के नाम
भारत की ओर से क्रिकेट विश्व कप में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के नाम हो गया है। मार्श का पकड़ा कैच विराट का विश्व कप का 15वां कैच था। उन्होंने अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा जिन्होंने इससे पहले 14 कैच पकड़े थे। इसके अलावा कपिल देव और सचिन तेंदुलकर 12-12 कैच पकड़ चुके हैं।


 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।