Sports

बेंगलुरू : टीम इंडिया ने चेन्नई के मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ खेला गया सीरीज का आखिरी मुकाबला डबल सुपर ओवर में जीतकर दर्शकों को खुश कर दिया। भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए रोहित शर्मा के 121 और रिंकू सिंह के 69 रनों की बदौलत 212 रन बनाए थे। जवाब में अफगानिस्तान ने भी 212 रन बनाकर मैच सुपर ओवर की ओर मोड़ दिया। पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 16 रन बनाए जिसके जवाब में भारतीय टीम ने भी 16 रन बनाकर मुकाबला डबल सुपर ओवर की ओर मोड़ दिया। दूसरे सुपर ओवर में भारत ने पहले खेलते हुए 11 रन बनाए। अफगानिस्तान को जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी लेकिन वह एक ही रन पर अपने दोनों विकेट गंवा बैठे। इस तरह भारतीय टीम ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में अफगानिस्तान को क्लीन स्विप कर दिया। अब भारतीय टीम इंगलैंड के खिलाफ 25 जनवरी से होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान मैदान पर एक्टिव दिखेगी।

 

ऐसी रहीं डबल सुपर ओवर

पहली सुपर ओवर
अफगानिस्तान पहले खेली। गुलबद्दीन नैब के साथ गुरबाज ओपन पर आए। भारत की ओर से मुकेश कुमार ने गेंद थामी 
पहली गेंद : गुलबद्दीन ने शॉट लगाकर दो रन लेने का प्रयास किया। लेकिन की कोहली की स्टीक थ्रो पर विकेटकीपर सैमसन ने उन्हें रन आऊट कर दिया। स्कोर 1-1
दूसरी गेंद : नबी ने गेंद को मिड ऑन पर खेलकर एक रन लिया। स्कोर 2-1
तीसरी गेंद : गुरबाज के बल्ले का बाहरी किनारा लगा। गेंद थर्ड मैन पर बाऊंड्री पार हो गई। स्कोर 6-1
चौथी गेंद : गुरबाज ने प्वाइंट की तरफ गेंद मारी। गेंद बाऊंड्री रोप पर फील्ड हुई। भागकर एक रन लिया। स्कोर 7-1
5वीं गेंद : नबी ने मुकेश की गेंद को मिड ऑन के ऊपर से उड़ा दिया। छह रन मिले। स्कोर स्कोर 13-1
छठी गेंद : नबी आखिरी गेंद पर शॉट लगाकर भागे। इस दौरान गेंद उनके पैड से लगकर मिड ऑन की ओर चल गई। अंपायर ने बाई के 3 रन दे दिए। रोहित शर्मा इससे निराश नजर आए। स्कोर 16-1


टीम इंडिया को 6 रन पर जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। क्रीज पर रोहित शर्मा के साथ जायसवाल बल्लेबाजी के लिए उतरे। अफगानिस्तान ने उमरजजई के हाथ में गेंद थमाई।
पहली गेंद : उमरजजई की पहली गेंद रोहित की कमर तक आई। वह शॉट लगाना चुक गए। बाई का एक रन मिला। स्कोर 1-0
दूसरी गेंद : जायसवाल ने अगली गेंद पर विकेट के पीछे शॉट मारा। फील्डिंग मौजूद। सिर्फ एक रन मिला। स्कोर 2-0
तीसरी गेंद : उमरजजई की फुल गेंद पर रोहित ने मिड ऑन पर बड़ा शॉट लगाया। गेंद बाऊंड्री पार हुई। छह रन मिले। स्कोर 8-0
चौथी गेंद : रोहित ने इस बार ऑन साइड पर बड़ा शॉट लगाया। 6 रन। दर्शक खुश। स्कोर 14-0
5वीं गेंद : 2 गेंद में 3 रन की जरूरत थी, रोहित ने प्वाइंट की ओर गेंद मारकर एक रन लिया। 15-0
छठी गेंद : 2 रन चाहिए थे। जायसवाल स्ट्राइक पर थे। तभी रोहित शर्मा ने रिटायरमैंट ले ली। उमरजजई की गेंद को जायसवाल मिस जज कर गए। एक रन लिया। स्कोर 16-0। मैच डबल सुपर ओवर की ओर मुड़ गया।


दूसरी सुपर ओवर


स्कोर बराबर होने पर एक और सुपर ओवर के लिए रास्ता साफ हो गया। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी। रोहित शर्मा के साथ रिंकू सिंह क्रीज पर आए। अफगानिस्तान की ओर से गेंद फरीद अहमद के हाथ में थी।
पहली गेंद : रोहित ने पहली ही गेंद पर मिड ऑफ की ओर तेजतर्रार शॉट लगाया। 6 रन। स्कोर 6/0
दूसरी गेंद : शॉट लगाते हुए रोहित के एक हाथ से बल्ला छूटा। गेंद थर्ड मैन की ओर गई। 4 रन मिले। स्कोर 10/0
तीसरी गेंद : थर्ड मैन की ओर शॉट लगाकर रोहित ने एक रन लिया। स्ट्राइक पर रिंकू सिंह आए। स्कोर 11/0
चौथी गेंद : रिंकू सिंह स्ट्राइक पर। फरीद की गेंद पर रिंकू ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया लेकिन विफल रहे। विकेटकीपर ने कॉट बिहाइंड की अपील की। थर्ड अंपायर ने डीआरएस लेने पर आऊट दिया। रिंकू 0 पर आऊट। स्कोर 11/0
5वीं गेंद : संजू सैमसन क्रीज पर आए जोकि मैच में पहली गेंद पर आऊट हो गए थे। फरीद ने वाइड गेंद फेंकी। सैमसन और रोहित बाई के लिए भागे लेकिन रोहित रन आऊट हो गए। स्कोर 11/0


अफगानिस्तान को जीत के लिए अब एक ओवर में 12 रन बनाने की जरूरत थी। उनकी ओर से बल्लेबाजी करने के लिए गुरबाज के साथ मोहम्मद नबी आए। भारत की ओर से गेंद स्पिनर रवि बिश्नोई को सौंपी गई।
पहली गेंद : मोहम्मद नबी ने बिश्नोई की गेंद पर सीधा शॉट लगाया लेकिन बाऊंड्री रोप पर खड़े रिंकू सिंह ने कैच पकड़ ली। स्कोर 0-1
दूसरी गेंद : करीम जन्नत क्रीज पर आए। गेंद को कवर की ओर खेला और भागकर एक रन ले लिया। स्कोर 1-1
तीसरी गेंद : गुरबाज ने सीधा शॉट लगाया जोकि रिंकू के हाथ में गया। सुपर ओवर में अफगानिस्तान ऑल आऊट। स्कोर 1-2
भारतीय टीम 10 रन से मुकाबला जीतने में सफल रही।


इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। स्कोर जब 22 रन पर 4 विकेट हो गया था तब रोहित ने 121 तो रिंकू सिंह ने 69 रन बनाकर स्कोर 212 तक पहुंचा दिया। जवाब में खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम 212 रन बनाकर मैच को सुपर ओवर में ले गई। अफगानिस्तान की ओर से गुरबाज और जादरान ने 50-50 रन बनाए। मोहम्मद नबी ने 36 तो गुलबद्दीन नैब ने 55 रन बनाए। भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने 18 रन देकर 3 विकेट लीं। 

 

 

नजीबुल्लाह जादरान 3 गेंदों पर 5 ही रन बना पाए। उनकी एक बड़ी शॉट को विराट कोहली ने शानदार कैच लेकर लपका। हालांकि इसके बाद भी गुलबद्दीन ने एक छोर संभालकर ताबड़तोड़ शॉट जारी रखे। अफगानिस्तान को आखिरी ओवर में 19 रन चाहिए थे तब गुलबद्दीन ने एक चौका और एक छक्का लगातर दर्शकों की सांसें बढ़ा दीं। आखिरी दो गेंदों पर जब अफगानिस्तान को 5 रन की जरूरत थी तब गुलबद्दीन ने पहले गेंद पर दो रन ले लिए। आखिरी गेंद पर जीत के लिए 3 रन चाहिए थे तभी गुलबद्दीन ने दो रन लेकर मैच सुपर ओवर पर मोड़ दिया। 

 


भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही थी। यशस्वी जायसवाल महज 5 रन बनाकर अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फरीद अहमद की गेंद पर कैच आऊट हो गए। इससे अगली ही गेंद पर विराट कोहली भी जादरान को कैच पकड़ा गए। स्टार शिवम दुबे भी महज 1 रन पर उमरजजई का शिकार हो गए। संजू सैमसन भी पहली गेंद पर पवेलियन लौट गए। पहले 5 ओवर के अंदर जब टीम इंडिया के 5 विकेट गिर गए तो कप्तान रोहित शर्मा ने  रिंकू सिंह के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने विकेट के चारों तरफ शॉट लगाए। इस दौरान रोहित अपने टी20 करियर का 30वां अर्धशतक लगाने में सफल रहे। रिंकू सिंह ने भी शानदार शॉट लगाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। दोनों स्कोर 212 तक ले गए। रोहित ने 121 तो रिंकू ने 69 रन बनाए।

 


जवाब में खेलने उतरी अफगानिस्तान टीम ने गरबाज और इब्राहिम की बदौलत तेजतर्रार शुरूआत की। गुरबाज 32 गेंदों पर 50 रन बनाकर अपनी टीम की स्थिति मजबूत की। उन्हें कप्तान इब्राहिम जादरान का बाखूबी साथ मिला। अफगानिस्तान की पहली विकेट 11वें ओवर में गिरी जब कुलदीप यादव ने गुरबाज को वाशिंगटन सुंदर के हाथों कैच आऊट करा दिया। इसके फौरन बाद कप्तान इब्राहिम जादरान भी 41 गेंदों पर 50 रन बनाकर आऊट हो गए। अफगानिस्तान के लिए उम्मीद की किरण गुलाबद्दीन और मोहम्मद नबी ने जगाई। दोनों ने क्रीज पर आते ही ताबड़तोड़ शॉट लगाए। उमरजर्ज जब पहली ही गेंद पर पवेलियन  लौट गए थे तो दोनों ने 22 गेंदों पर पर ही 56 रन बना दिए। मोहम्मद नबी 16 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 34 रन बनाकर आऊट हो गए। करीम जन्नत भी 2 रन बनाकर सैमसन की एक बेहतरीन थ्रो पर रन आऊट हो गए। इसके बाद गुलबद्दीन ने बड़े शॉट लगाकर स्कोर बराबर कर दिया। 

 

देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत : यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शिवम दुबे, संजू सैमसन (डब्ल्यू), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, अवेश खान

अफगानिस्तान : रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, शराफुद्दीन अशरफ, कैस अहमद, मोहम्मद सलीम सफी, फरीद अहमद मलिक