Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच कल से रांची में शुरु होगा। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है। जानकारी के मुताबिक वर्ल्ड कप के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से दूरी बनाए रखने वाले पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भी रांची के मैदान में दिखाई देंगे। हालांकि वह इस दौरान भारतीय का हिस्सा तो नहीं होंगे लेकिन वह अपनी टीम को सपोर्ट करते हुए जरूर दिखाई देने वाले हैं। 

Sports

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर धोनी को इसके लिए निमंत्रण भी भेजा है। रांची स्टेडियम में धोनी की मौजूदगी के अधिक लोगों के टेस्ट मैच में शिरकत करने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक धोनी कल रांची पहुंचेंगे और इस बात का भी पूरा अनुमान है कि वह भारत बनाम दश्रिण अफ्रीका का मैच देखने जरूर जाएंगे। 

धोनी के के बचपन के दोस्त ने किया कन्फर्म 

Sports

इस बारे में धोनी के बचपन के दोस्त केशव बनर्जी ने कहा, जहां तक मैं जानता हूं तीसरे टेस्ट के पहले दिन स्टेडियम जरूर जाएगा। हालांकि बनर्जी ने धोनी के मैच के लिए आने का आश्वासन दे दिया हो लेकिन जेएससीए अभी भी धोनी के रांची स्टेडियम में पहुंचने को लेकर आश्वस्त नहीं है। 

क्या कहना है झारखंड राज्य क्रिकेट संघ का 

Dhoni opened the secret to always be cool

एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए जेएससीए ने कहा कि हम अभी भी पक्के तौर पर नहीं कह सकते कि धोनी किस दिन टेस्ट देखने आएंगे क्योंकि धोनी को लेकर आप क्यास नहीं लगा सकते। लेकिन अगर वह रांची में हुआ तो वह मैच देखने जरूर आएगे। पिछली बार भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के दौरान वह आखिरी दिन मैच देखने आए थे। ऐसे में इस बार भी उनके मैच देखने आने की पूरी संभावना है। 

रांची क्रिकेट स्टेडियम में लगभग 50 हजार लोग बैठ सकते हैं जबकि एक रिपोर्ट के मुताबिक जेएससीए सिर्फ 1500 टिकटें ही बेच पाया है। वहीं सेना के जवानों के लिए सीआरपीएफ को 5000 टिकटें भी दी गई हैं।