Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है। जहां टीम इंडिया ने टाॅस जीतकर कंगारूओ को पहले बल्लेबाजी कराने का फैसला लिया। वहीं कंगारूओ ने टीम इंडिया को 231 रनों का लक्ष्य दिया है। ऐसे में भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान एमएस धोनी ने स्टंपिंग का एक बड़ा रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है। 
PunjabKesari
धोनी ने इस मैच में शॉन मार्श को स्टंप्ड आउट  करके ये कारनामा कर दिखाया है। दरअसल, मार्श जब 39 रनों पर खेल रहे थे। तभी कोहली ने चहल को गेंदबाजी आक्रमण पर ले आए और उनकी गेंद पर मार्श ने कदमों का इस्तेमाल करने की कोश्शि की, लेकिन गेंद को पढ़ नहीं पाए। क्योंकि, वह क्रीज के बाहर थे इसलिए धोनी ने देर न करते हुए उन्हें शानदार अंदाज में मार्श की गिल्लियां उड़ा दी।

धोनी ने बनाया स्टंपिंग का बड़ा रिकॉर्ड 
PunjabKesari
इसके साथ ही धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा स्टंप आउट करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये 17वीं स्टंपिंग की है। वैसे धोनी के नाम इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ भी सबसे ज्यादा स्टंप्ड आउट करने का रिकॉर्ड है।

इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 16 और श्रीलंका के खिलाफ 24 स्टंप्ड आउट किए हैं। इसके अलावा एमएस धोनी के ही नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 187 स्टंपिंग का रिकॉर्ड है। वनडे में भी उनके नाम सबसे ज्यादा 117 स्टंपिंग हैं।