Sports

दुबई : आईसीसी ने साल की सर्वश्रेष्ठ वनडे महिला खिलाड़ी पुरस्कार के लिए सूची जारी की है। ऑस्ट्रेलिया की स्टार आलराउंडर एशले गार्डनर और न्यूजीलैंड की अमेलिया केर आईसीसी के साल की सर्वश्रेष्ठ वनडे महिला खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं लेकिन इस सूची में कोई भारतीय खिलाड़ी मौजूद नहीं है। 

गार्डनर और केर के अलावा इस सूची में इंग्लैंड की अनुभवी आल राउंडर नैट साइवर ब्रंट और श्रीलंका की चामारी अटापट्टू भी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की गुरुवार को जारी सूची में 50 ओवर के प्रारूप में चार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। 

इससे पहले आईसीसी ने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष वनडे क्रिकेटर पुरस्कार के लिए नोमिनेट क्रिकेटरों की घोषणा की। इसमें 3 भारतीयों ने अंतिम कट में जगह बनाई जिसमें विराट कोहली, शुभमन गिल और मोहम्मद शमी शामिल हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल भी प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुने गए चार खिलाड़ियों में से एक हैं। सभी क्रिकेटरों के लिए 2023 सीजन यादगार रहा।