Sports

खेल डैस्क : वानखेड़े के मैदान पर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से टिप्स लेने के बाद अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में इतिहास बना दिया। जादरान ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों को मजबूती से सामना करते हुए 143 गेंदों पर 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 129 रन बनाए और टीम स्कोर 291 तक पहुंचा दिया। जादरान इस प्रदर्शन के साथ अफगानिस्तान की ओर से विश्व कप इतिहास में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले शिनवारी ने 2015 विश्व कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ 95 रन बनाए थे। देखें आंकड़े- 


विश्व कप में अफगानिस्तान के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
129* - इब्राहिम जादरान बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुंबई, 2023
96 - समीउल्लाह शिनवारी बनाम एससीओटी, डुनेडिन, 2015
87 - इब्राहिम जादरान बनाम पाकिस्तान, चेन्नई, 2023
86 - इकराम अलीखिल बनाम वेस्टइंडीज, लीड्स, 2019
80 - हशमतुल्लाह शाहिदी बनाम भारत, दिल्ली, 2023
80 - रहमानुल्लाह गुरबाज बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 2023

 

Ibrahim Zadran, Afghanistan vs Australia, AFG vs AUS, Cricket World Cup, Cricket world cup 2023, CWC 2023,  इब्राहिम जादरान, अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, क्रिकेट विश्व कप, क्रिकेट विश्व कप 2023

 

 

वनडे फार्मेट में बनाया 5वां शतक
जादरान अब तक 27 वनडे ही खेले हैं। उनके नाम पर 5 शतक दर्ज हो गए हैं। उन्होंने ऐसा कर रहमानउल्लाह गुरबाज और रहमत शाह की बराबरी कर ली है। जोकि 5-5 शतक लगा चुके हैं। इस लिस्ट में मोहम्मद शहजाद 6 शतक के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। शहजाद ने 84 मुकाबलों में यह रिकॉर्ड बनाया था जबकि जादरान ने तेजी से यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

 

Ibrahim Zadran, Afghanistan vs Australia, AFG vs AUS, Cricket World Cup, Cricket world cup 2023, CWC 2023,  इब्राहिम जादरान, अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, क्रिकेट विश्व कप, क्रिकेट विश्व कप 2023

 

 

चौथे युवा शतकवीर (बनाम ऑस्ट्रेलिया)
जादरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप में शतक लगाने वाले चौथे युवा बल्लेबाज भी बन गए। इस लिस्ट में बांग्लादेश के मोहम्मद अशरफुल पहले नंबर पर हैं जिन्होंने 20 साल 282 दिन की उम्र में कार्डिफ के मैदान पर साल 2005 में शतक लगाया था। इसके बाद सचिन का नाम हैं जिन्होंने 21 साल 138 दिन की उम्र में कोलंबो के मैदान पर 1994 में शतक लगाया था। तीसरे पर डेविड गावर है जबकि चौथे नंबर पर जादरान बने हुए हैं। जादरान की शतक तक उम्र 21 साल 330 दिन रही। इस लिस्ट में क्विंटन डीकॉक पांचवें स्थान पर हैं जिन्होंने 21 साल 341 दिन की उम्र में सिडनी के मैदान पर शतक लगाया था। 

 

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
ऑस्ट्रेलिया :
ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
अफगानिस्तान : रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक।