Sports

नई दिल्ली: मशहूर भारतीय स्टार ऐथलीट हिमा दास का स्वर्णिम अभियान जारी है। उन्होंने चेक रिपब्लिक में जारी इंटरनैशनल इवेंट के 400 मीटर रेस का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस दौड़ को जीतने के लिए उन्होंने 52.09 सेकंड का समय लिया। यह इस महीने में उनका 5वां गोल्ड मेडल है। हिमा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो साझा कर इस बात की जानकारी दी। 

Finished 400m today on the top here in Czech Republic today 🏃‍♀️ pic.twitter.com/1gwnXw5hN4

— Hima MON JAI (@HimaDas8) July 20, 2019

फोटो के साथ हिमा ने लिखा, ‘आज चेक गणराज्य में 400 मीटर स्पर्धा में शीर्ष स्थान पर रहते हुए रेस का अंत किया।’ हिमा ने 52.09 सेकंड का समय निकाला। हिमा का यह इस महीने कुल पांचवां स्वर्ण पदक है। इससे पहले वे दो जुलाई को यूरोप में, सात जुलाई को कुंटो ऐथलेटिक्स मीट में, 13 जुलाई को चेक गणराज्य में ही और 17 जुलाई को टाबोर ग्रां प्री में अलग-अलग स्पर्धाओं में स्वर्ण जीत चुकी हैं।

PunjabKesari
दूसरे स्थान पर भी भारत की वीके विस्मया रहीं जो हिमा से 53 सेकंड पीछे रहते हुए दूसरे स्थान पर जगह बनाने में सफल रहीं। विस्मया ने 52.48 सेकंड का समय निकाला। तीसरे स्थान पर सरिता बेन गायकवाड़ रहीं जिन्होंने 53.28 सेकंड का समय निकाला।