Sports

स्पोर्ट्स डैस्क : शुबमन गिल ने काट दिया 2 बड़े ओपनरों का पत्ता...पक्की कर दी वनडे विश्व कप के लिए अपनी दावेदारी। जी हां...गिल ने जिस अंदाज में इस साल की शुरूआत की उसने जरूर टीम मैनेजमेंट की एक टेंशन तो खत्म कर ही दी। यह टेंशन थी कि आखिर रोहित शर्मा के साथ काैन ओपनिंग करेगा? फिलहाल शुबमन ने पहले श्रीलंका के खिलाफ रन बनाकर सबका ध्यान खींचा तो अब न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरे शतक ने यह साफ कर दिया कि अब बताैर ओपनर दो नामी क्रिकेटरों का पत्ता फिलहाल कट गया है....काैन हैं ये दो खिलाड़ी और क्यों उनके लिए खेलना मुश्किल होगा...हम आपको उनके प्रदर्शन और पूरे रिकाॅर्ड्स के साथ साथ बताएंगे। 

फिलहाल पहले बात करतें हैं शिखर धवन की। ये ऐसा बल्लेबाज है जिसने लंबे समय तक टीम के लिए कई मैच जितवाए। 167 वनडे मैच खेलने का अनुभव है, जिसमें 17 शतक हैं। लेकिन अब इनके लिए वनडे विश्व कप में जगह बनाना मुश्किल हो गया है। अगर किसी तरह जगह बना भी लेते हैं तो प्लेइंग इलेवन के लिए शुबमन से टक्कर मिलेगी। अब सवाल यह है कि धवन के लिए खेलना मुश्किल क्यों है...तो सबसे पहले आप ये रिकाॅर्ड देखिए...आखिरी 9 वनडे मैचों टीम के 'गब्बर' सिर्फ 146 रन ही बना सके हैं। पिछले साल जुलाई महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 25 रन आए थे। इसके बाद नवंबर महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ 103 तो दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ 6 की एवरेज से मात्र 18 रन आए। अब यही खराब प्रदर्शन गब्बर की लंका लगा बैठा है। भारत को विश्व से पहले एशिया कप को छोड़कर 9 मैच खेलने हैं। धवन के लिए यहां भी वापसी करना मुश्किल है क्योंकि काल बन चुके हैं शुबमन गिल।
 PunjabKesari
शिखर धवन के आखिरी 9 वनडे-
बनाम                   मैच      कुल रन      सर्वश्रेष्ठ
साउथ अफ्रीका       3          25           13
न्यूजीलैंड               3         103           72
बांग्लादेश              3          18            8 

अब बात करते हैं दूसरे बल्लेबाजी...तो ये हैं केएल राहुल। राहुल का आईपीएल में बताैर ओपनर खूब बल्ला चलता है। वह कुछ महीनों पहले विश्व कप में बताैर ओपनर दावेदार थे, लेकिन शुबमन के प्रदर्शन ने इनको भी दावेदारी से बाहर कर दिया। राहुल का वनडे में बताैर ओपनर 2022 में बड़ा प्रदर्शन देखने को ही नहीं मिला। आप ये आंकड़े देख सकते हैं...

PunjabKesari

केएल राहुल के बताैर ओपनर आखिरी 5 वनडे-
बनाम                 मैच      कुल रन      सर्वश्रेष्ठ
साउथ अफ्रीका      3         76            55
जिम्बाब्वे               2         31            30

वो तो राहुल की अब किस्मत अच्छी रही कि रिषभ पंत बाहर हैं। पंत चोटिल हैं जो विश्व कप नहीं खेल पाएंगे। राहुल का ओपनिंग से पत्ता कटा तो हां वह बताैर विकेटकीपर टीम में बने हुए हैं। लेकिन बात करें बताैर ओपनर उनके खेलने की तो फिलहाल शुबमन ने उनको भी रेस से बाहर कर दिया है।

अब आपके मन में सवाल होगा कि शुबमन की जगह पक्की कैसे तय हो चुकी है...तो ये भी हम आपको साफ देते हैं। शुबमन ने जब से बताैर ओपनर टीम का जिम्मा उठाया है वो सही उतरे हैं। आप उनके आंकड़े देखिए...साल 2022 से शुबमन रन मशीन बने हुए हैं। पिछले साल बताैर ओपनर गिल ने 12 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने लगभग 71 की औसत से रन बनाए। फिर 2023 में भी आप देखिए। 5 मैचों में 455 रन...जिसमें एक दोहरा शतक भी...यानी कि 113 की औसत से रन बना रहे हैं। बस यही उनका प्रदर्शन है जो उनकी टीम में बताैर ओपनर जगह पक्की करता है और धवन-राहुल जैसे दिग्गजों को बाहर रखता है।
PunjabKesari

शुबमन बताैर ओपनर- 
   साल 2022              साल 2023
कुल मैच - 12            कुल मैच - 5  
कुल रन - 638           कुल रन - 455
औसत - 70.89          औसत - 113.75
50/100 - 4/1            50/100 - 1/2