मेलबर्न : फॉर्मूला वन ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड प्रिक्स के आयोजक ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में लड़ाई की वजह से यात्रा में रुकावट के बावजूद सीजन की ओपनिंग रेस रविवार को तय योजना के अनुसार होगी। ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड प्रिक्स कॉर्पोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ट्रैविस औल्ड ने मेलबर्न में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अधिकारियों, टीम सदस्यों और ड्राइवरों के लिए इस रुकावट से सीजन के पहले रेस वीकेंड पर कोई असर पड़ने की उम्मीद नहीं है।
औल्ड ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल के हमलों के बीच पश्चिम एशिया के अंदर और बाहर बड़े पैमाने पर उड़ानों के रद्द होने से कुछ टीमों को यात्रा योजना बदलनी पड़ी हैं। उन्होंने आगे कहा कि F1 अधिकारियों ने यह पक्का करने के लिए लॉजिस्टिक्स मैनेज करने का काम लीड किया है कि ड्राइवर और टीम के लोग मेलबर्न सुरक्षित पहुचें। औल्ड ने कहा, 'हर कोई रेस के लिए यहां तैयार रहेगा, और फैन्स को कोई फकर् महसूस नहीं होगा।'
उन्होंने कहा, 'कुछ ड्राइवर और कुछ टीम सदस्य पहले से ही ऑस्ट्रेलिया में हैं, लेकिन ब्रिटेन और मोटे तौर पर पूरे यूरोप में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें यहां आने की जरूरत है, इसलिए उन्हें बस कोई दूसरा रास्ता ढूंढना होगा। मुझे यकीन है कि उनकी तरफ से इस पर काम हो रहा होगा।' ब्रिटेन की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दो हजार एफ वन वकर्र्स को पश्चिम एशिया में स्टॉपओवर से बचने के लिए यूरोप से मेलबर्न के लिए अपनी फ्लाइट्स को रीऑर्गेनाइज करना पड़ा और ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन ने सोमवार को बताया कि लगभग 500 स्टाफर्स को तीन चाटर्डर् फ्लाइट्स से ऑस्ट्रेलिया भेजा जाएगा।