Sports

खेल डैस्क : कभी सबसे हॉट टेनिस खिलाड़ी का खिताब पाने वाली यूजिनी बूचार्ड (Eugenie Bouchard) आजकल अपने क्यूट लुक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। यूजिनी ने "पॉप्सिकल गर्ल समर" के लिए रंगीन पोशाक पहनी है जिससे उनके प्रशंसक आश्चर्यचकित हो गए हैं। कनाडाई टेनिस स्टार ने इससे पहले स्पोर्ट्स मैगजीन के लिए बोल्ड पोज देकर सबको चौकाया था। लेकिन अब उनका नया रूप देखकर सब हैरान हैं। 

 

 

बहरहाल, यूजिनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर फोटोज शेयर की हैं जिसपर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। तस्वीरों में 29 वर्षीय बुचार्ड एक दरवाजे के बाहर पोज देते दिख रही हैं। उन्होंने कट-आउट परिधान में विभिन्न पोज दिए। साथ ही अपने 2.4 मिलियन फॉलोअर्स के लिए लिखा- पॉप्सिकल गर्ल समर।

 

यूजिनी के प्रशंसकों को उनकी यह तस्वीरें बहुत पसंद आईं। एक प्रशंसक ने लिखा- बिल्कुल सुंदर, हमेशा की तरह! 💋। दूसरे ने लिखा- पृथ्वी पर सबसे सुंदर महिलाओं में से एक। तीसरे ने लिखा- पोशाक बहुत पसंद आई! गर्मियों के फूलों के शानदार रंग। चौथे ने कहा: "खूबसूरत जिन्न 😍😍😍। 5वें ने लिखा- वाह, आप उस पोशाक में वास्तव में सुंदर लग रही हैं। एक अन्य ने लिखा- बार्बी की तरह... और भी अधिक सुंदर।


बूचार्ड ने बीते दिनों ही लाल शॉर्ट्स के साथ सफेद टॉप में जिम में अपना एक वीडियो पोस्ट किया था।