Sports

खेल डैस्क : 22 साल बाद इंग्लैंड में टेस्ट खेलने आई जिमबाब्वे का इंग्लैंड के दोनों ओपनर्स ने जोरदार स्वागत किया है। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर पहले खेलने उतरी इंग्लैंड ने दोनों ओपनर्स के शतक की बदौलत पहले 60 ओवरों में ही टीम का स्कोर 350 के पास कर दिया। बेन डकेट तो इस दौरान कमाल के रहे। उन्होंने 134 गेंदों पर 140 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 41.3 ओवर में ही 231 रन जोड़े। यह जिमबाब्वे के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए इंग्लैंड की सबसे बड़ी साझेदारी रही। बहरहाल, इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 88 ओवरों में 3 विकेट खोकर 498 रन बना लिए हैं। जैक क्राऊले ने 171 गेंदों पर 124 रन बनाए जबकि जो रूट ने 34 रनों का योगदान दिया। ओली पोप अभी भी 163 गेंदों पर 169 रन बनाकर नाबाद खड़े हैं। उनके साथ हैरी ब्रूक भी नाबाद हैं।

 


मैच में जिमबाब्वे के कप्तान क्रेग इरविन ने टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। यह सिर्फ 4 दिन का टेस्ट है। इंग्लैंड को बल्लेबाजी मिलते ही जैक क्रॉली के साथ बेन डकेट ने टीम को तेजतर्रार शुरूआत दी। जिमबाब्वे की ओर से नगारवा, मुजरबानी, चिवांगा ने पूरा जोर लगाया लेकिन वह शुरूआती ओवरों में कोई विकेट नहीं निकाल पाए। इसका फायदा इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने खूब उठाया। डकेट ने 134 गेंदों पर 20 चौके और दो छक्कों की मदद से 140 रन बनाए। इसके बाद 57वें ओवर में क्रॉली ने भी शतक जड़ दिया। उनका साथ ओली पोल ने बाखूबी दिया। ओली पोप पहले दिन के अंत तक नाबाद खड़े हैं। उन्होंने 136 गेंदों पर 24 चौके और 2 छक्कों की मदद से 169 रन बना लिए हैं।


बता दें कि टेस्ट मैच के एक दिन में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में इंग्लैंड ही सबसे ऊपर है। उन्होंने जुलाई 1936 में टीम इंडिया के खिलाफ 6 विकेट खोकर 588 रन बना दिए थे। बहरहाल, जिमबाब्वे के खिलाफ 60 ओवरों तक इंग्लैंड ने 339 रन बना लिए थे। उम्मीद है कि 90 ओवर तक वह यह आंकड़ा 500 रन के पास ले जाएंगे। बशर्ते इंग्लैंड के बल्लेबाज तेजतर्रार खेल दिखाएं।


दोनों टीमों की प्लेइंग 11

जिम्बाब्वे : बेन करन, ब्रायन बेनेट, क्रेग एर्विन (कप्तान), सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, वेस्ली मधेवेरे, तफदजवा त्सिगा (विकेट कीपर), रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तनाका चिवांगा, विक्टर न्याउची

इंग्लैंड : जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, ओली पोप, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), गस एटकिंसन, सैम कुक, जोश टंग, शोएब बशीर