Sports

खेल डैस्क : न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (Dwayne Conway) ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए क्रिकेट विश्व कप 2023 (Cricket World Cup 2023) के ओपनिंग मुकाबले में ही इंगलैंड के खिलाफ शतक जड़ दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान न्यूजीलैंड को 283 रन का लक्ष्य मिला था। कॉनवे ने आते ही बड़े शॉट लगाए और विल यंग के 0 पर आऊट होने के बाद रचिन रविंद्र के साथ मिलकर मजबूत साझेदारी की। कॉनवे ने 83 गेंदों पर 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। वह पिछली 6 पारियों में तीन शतक लगा चुके हैं। उन्होंने विश्व कप का भी पहला शतक लगाया।

 

डेवोन कॉनवे (अंतिम 6 पारियां)
138 बनाम भारत
111* बनाम इंग्लैंड
14 बनाम इंग्लैंड
9 बनाम इंग्लैंड
7 बनाम इंग्लैंड
100 बनाम इंग्लैंड  (शतक तक)

 

 

ENG vs NZ, Devon Conway, first century, Cricket World Cup 2023, cricket news, sports, इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, डेवोन कॉनवे, पहला शतक, क्रिकेट विश्व कप 2023, क्रिकेट समाचार, खेल


प्रत्येक विश्व कप में पहला शतक लगाने वाले प्लेयर
1975 - डेनिस एमिस, 137 बनाम भारत
1979 - गॉर्डन ग्रीनिज, 106* बनाम भारत
1983 - एलन लैम्ब, 102 बनाम न्यूजीलैंड
1987 - जावेद मियांदाद, 103 बनाम श्रीलंका
1992 - मार्टिन क्रो, 100* बनाम ऑस्ट्रेलिया
1996 - नाथन एस्ल्टे, 101 बनाम इंजी
1999 - सचिन तेंदुलकर, 140* बनाम केन
2003 - ब्रायन लारा, 116 बनाम एसए
2007 - रिकी पोंटिंग, 113 बनाम एससीओ
2011 - वीरेंद्र सहवाग, 175 बनाम बैन
2015 - एरोन फिंच, 135 बनाम इंग्लैंड
2019 - जो रूट 107 बनाम पाक
2023 - डेवोन कॉनवे 100* बनाम न्यूजीलैंड (शतक तक)

 


मुकाबले की बात की जाए तो इंगलैंड ने पहले खेलते हुए जॉनी बेयरस्टो के 33, मलान के 14, जो रूट के 77, हैरी ब्रूक के 25, जोस बटलर के 43 तो लिविंगस्टोन के 20 रनों की बदौलत 282 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की ओर से मेट हैनरी ने 48 रन देकर 3, मिचेल सेंटनर ने 37 रन देकर 2 तो ग्लेन फिलिप्स ने 17 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी न्यूजीलैंड ने ड्वेन कॉनवे और रचिन रविंद्र की बड़ी पारियों की बदौलत अपनी टीम की ओपनिंग मुकाबले में मजबूत स्थिति कर दी।

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंग्लैंड : जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।
न्यूजीलैंड : डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट।