Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इन दिनों अपने परिवार के साथ नव वर्ष को एंज्वाय कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) को एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक मलयालम भक्ति गीत गुनगुनाती नजर आई। इस वीडियो को लोगों से बेहद प्यार भी मिल रहा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जीवा का गाते हुए कोई वीडियो सामने आया है। 

महेंद्र सिंह धोनी परिवार के साथ वीडियो 

परिवार के साथ किसी बर्फिली जगह पर छुट्टियां मना रहे धोनी ने इंस्टाग्राम पर जीवा की वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो को 23 लाख के करीब लोगों ने देख दिया है और हजारों लोगों ने इस पर कमेंट्स करते हुए अपनी राय भी दी है। किसी ने इस दौरान जीवा की तारीफ की तो वहीं कुछ लोगों ने धोनी को मैदान में वापसी के लिए भी कहा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Snow brings the best out of her @ziva_singh_dhoni

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on Jan 5, 2020 at 5:54am PST

गौर हो कि वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर हैं और उन्होंने टीम के साथ एक भी मैच नहीं खेला है। एक रिपोर्ट में उन्होंने अपनी वापसी पर बात करते हुए कहा था कि उन्हें जनवरी 2020 तक इस बारे में ना पूछा जाए।