रोमांचक संघर्ष में दिल्ली ने मुंबई को दी मात

Edited By ,Updated: 30 Jan, 2016 08:36 AM

delhi wave riders

तलविंदर सिंह के 56 वें मिनट में दागे गए बेहतरीन मैदानी गोल की बदौलत दिल्ली वेव राइडर्स ने पिछडऩे के बाद शानदार वापसी करते ...

मुंबई: तलविंदर सिंह के 56 वें मिनट में दागे गए बेहतरीन मैदानी गोल की बदौलत दिल्ली वेव राइडर्स ने पिछडऩे के बाद शानदार वापसी करते हुए दबंग मुंबई को शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हराकर कोल इंडिया हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के चौथे संस्करण में अपनी तीसरी जीत दर्ज की।  

 
दिल्ली ने मुकाबले की शुरुआत में आठवें मिनट में ही रूपिंदर पाल सिंह के पेनाल्टी कार्नर पर किए गए शानदार गोल से बढ़त बनाई। हालांकि दिल्ली की यह बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रही मुंबई की तरफ से फ्लोरिआन फुच ने 12 वें दिल्ली की रक्षापंक्ति को छकाते हुए शानदार मैदानी गोल जड़ दिया। मैदानी गोल पर 2 गोल मिलने के नए नियम के अनुसार मुंबई ने अब तक दिल्ली की बढ़त को समाप्त करते हुए 2-1 की बढ़त बना ली।   दोनों टीमों के बीच कड़े संघर्ष के बीच रूपिन्दर पाल सिंह ने 39 वें मिनट में हासिल किए गए पेनाल्टी कार्नर पर गोल कर अपनी टीम को 2-2 की बराबरी दिला दी। मैच के अंतिम क्षणों में मुंबई की तरफ से हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी शूटआफ पर गोल जड़ते हुए अपनी टीम को 3-2 से आगे कर दिया।  
 
मैच में वापसी का प्रयास कर रही दिल्ली को आखिर 56 वें मिनट में मैदानी गोल करने का मौका मिल गया। दिल्ली की तरफ से किया गया यह निर्णायक गोल तलविंदर सिंह के खाते में आया। बाकी बचे समय में दोनों टीमों के बीच अन्य कोई गोल नहीं किया जा सका और दिल्ली ने 4-3 से यह मुकाबला अपने नाम किया।  दिल्ली की टीम 4 मैचों में तीसरी जीत और 16 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है जबकि मुंबई की 3 मैचों में तीसरी हार है और वह 3 अंकों के साथ तालिका में अंतिम स्थान पर बनी हुई है।  टूर्नामेंट में अगला मुकाबला शनिवार को रांची रेज और जेपी पंजाब वारियर्स के बीच खेला जाएगा। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!