Sports

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द ही भारत की पहली सेलिब्रिटी बन जाएंगी जोकि फीफा विश्व कप फाइनल के दौरान ट्रॉफी का अनावरण करेंगी। सूत्र का कहना है कि दीपिका जल्द ही दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले खेल आयोजन का हिस्सा बनने के लिए कतर के लिए उड़ान भरेंगी। यह फीफा के इतिहास में किसी भी भारतीय या अंतरराष्ट्रीय अभिनेता के लिए विशेष सम्मान होगा।

दीपिका प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद जूरी सदस्य बनी थीं। उन्हें गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी ने दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में शामिल किया था। दीपका कई बड़े ब्रॉन्ड्स जैसे लुइस वुइटन, कार्टियर, लेविस और एडिडास के लिए भी वैश्विक चेहरा है।