Sports

नई दिल्ली : भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इटालियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में पांच अंडर 67 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। पहले दौर के बाद दीक्षा ऑस्ट्रेलिया की कर्स्टन रूडगेली, स्पेन की फातिमा फर्नांडीज कैनो और स्विट्जरलैंड की टिफनी अराफी से एक शॉट पीछे हैं। इस टूर्नामेंट में भाग ले रही भारत की अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन हालांकि अच्छा नहीं रहा। दीक्षा के बाद वाणी कपूर (72) का नंबर आता है जो संयुक्त 30वें स्थान पर हैं। उनके अलावा प्रणवी उर्स और त्वेसा मलिक 73-73 के स्कोर के साथ संयुक्त 41वें और रिधिमा दिलावरी (75) संयुक्त 76वें स्थान पर हैं।


अदिति अशोक मीजर क्लासिक एलपीजीए में संयुक्त 16वें स्थान पर
भारतीय गोल्फर अदिति अशोक यहां मीजर एलपीजीए क्लासिक के दूसरे दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेलकर संयुक्त 16वें स्थान पर है। बेंगलुरु की यह खिलाड़ी अगस्त में अपना तीसरा ओलंपिक खेल खेलने के लिए तैयार है। ऐसे में उनके लिए कुछ लय हासिल जरूरी होगा। अदिति ने  छठे, आठवें और 18वें होल में बर्डी लगाकर 70 का कार्ड खेला। उनका कुल स्कोर छह-अंडर 138 का है। वह तीन बार की एलपीजीए टूर विजेता एली इविंग से पांच शॉट पीछे हैं।