दिल्ली: IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रविवार, 17 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें अब भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं और यह मैच उनके लिए निर्णायक साबित हो सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैचों में 10 अंक हासिल किए हैं और टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। एक और हार उनके प्लेऑफ अभियान को लगभग खत्म कर सकती है। वहीं राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में 12 अंकों के साथ बेहतर स्थिति में है और जीत दर्ज कर अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी।
हेड टू हेड में मामूली बढ़त DC के पास
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक IPL में 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें DC ने 16 और RR ने 15 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा बेहद कांटे का रहा है।
इस भिड़ंत से जुड़े बड़े रिकॉर्ड
सबसे बड़ा स्कोर: DC — 226/3 बनाम RR, जयपुर 2026
सबसे बड़ी जीत: RR ने 2008 में 105 रन से जीत दर्ज की
सबसे ज्यादा रन: अजिंक्य रहाणे — 601 रन
सबसे ज्यादा विकेट: अमित मिश्रा — 20 विकेट
अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट
दिल्ली की पिच इस सीजन काफी अलग-अलग व्यवहार करती नजर आई है। इसी मैदान पर DC ने पंजाब के खिलाफ 264 रन बनाए थे, जबकि RCB के खिलाफ टीम सिर्फ 75 रन पर ऑलआउट हो गई थी। स्पिन गेंदबाजों को भी यहां मदद मिली है। हालांकि DC का घरेलू रिकॉर्ड खराब रहा है और टीम ने यहां छह मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज की है।
दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है और बारिश की उम्मीद बेहद कम है। फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
मैच: दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स
तारीख: 17 मई 2026
स्थान: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
समय: शाम 7:30 बजे IST
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स: जियोहॉटस्टार ऐप
संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल/पृथ्वी शॉ, साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, औकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई.