Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : कोलकाता नाईट राईडर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी के लिए आई दिल्ली कैपिटल्स को सलामी बल्लेबाजों ने तेज शुरूआत दी। दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। शॉ ने पावरप्ले में वार्नर के साथ मिलकर बिना विकेट गंवाए 68 रन जोड़ लिए। इस दौरान शॉ ने पावरप्ले में अपने हजार रन पूरे कर लिए। ऐसा करते ही उन्होंने सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स के लिए पावरप्ले में हजार करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग ही दिल्ली की टीम के लिए ऐसा करने वाले बल्लेबाज थे। पर शॉ ने आज यह मुकाम हासिल कर लिया है। अपनी इस पारी के दौरान ही शॉ ने दिल्ली के लिए अपने 50 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। देखें रिकॉर्ड -

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सर्वाधिक छक्के 

115 - ऋषभ पंत
88 - श्रेयस अय्यर
85 - वीरेंद्र सहवाग
58 - डेविड वार्नर
50 - पृथ्वी शॉ* 

आईपीएल पावरप्ले में दिल्ली के लिए सर्वाधिक रन

1250: वीरेंद्र सहवाग
1000: पृथ्वी शॉ 
935: शिखर धवन

2018 से कोलकाता खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

395 - विराट कोहली
392 - पृथ्वी शॉ 
358 - शिखर धवन
341 - फाफ डुप्लेसिस
337 - सूर्यकुमार यादव