Sports

नई दिल्ली : भारतीय ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) विशाखापट्नम टेस्ट के दौरान दोनों पारियों में शतक लगाकर चौतरफा चर्चा बटोर रहे हैं। अब इसी फेहरिस्त में इंग्लैंड (England) की महिला क्रिकेटर भी उनके प्रदर्शन पर लट्टू होती दिख रही हैं। यह महिला क्रिकेटर हैं डेनियल व्याट (Danielle Wyatt)। जोकि कभी भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को शादी का प्रपोजल देने के लिए चर्चा में आई थी।

Danielle Wyatt image, Danielle Wyatt photo

डेनियल ने रोहित के लिए सोशल मीडिया में एक पोस्ट किया है। पोस्ट में उन्होंने रोहित शर्मा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, कि क्या बेहतरीन खिलाड़ी हैं रोहित शर्मा। डेनियल की इस पोस्ट को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, वहीं, कई फैंस तो उनकी इस पोस्ट पर यह भी चुटकी लेते हुए नजर आ रहे हैं- मैडल रोहित की शादी हो चुकी है।

डेनियल व्याट विराट को शादी के लिए कर चुकी है प्रपोज

virat kohli image, virat kohli photo, Danielle Wyatt image, Danielle Wyatt photo, विराट कोहली फोटो
इंग्लैंड की ओपनर बल्लेबाज डेनियल व्याट एक ऐसी महिला क्रिकेटर है, जो काफी सुर्खियों में रहती है। वह तब सबसे ज्यादा सुर्खियों में आई थी, जब उन्होंने बांग्लादेश में चल रहे टी-20 विश्व कप के दौरान भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था।

डेनियल का प्रदर्शन

Danielle Wyatt image, Danielle Wyatt photo
वनडे : 71 मैच, 912 रन
टी-20 : 98, रन 1409
Danielle Wyatt image, Danielle Wyatt photo
बता दें कि भारतीय टीम ने विशाखापत्तनम टेस्ट में 203 रनों से जीत हासिल की थी। टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए रोहित शर्मा के 176 और मयंक अग्रवाल के 215 रनों की बदौलत 502 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम महज 431 रन बना पाई थी। दूसरी पारी में भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा ने दोहरा शतक लगाकर दक्षिण अफ्रीका को 395 रन का बड़ा लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका को 203 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।