Sports

ग्लासगो (स्कॉटलैंड) : भारत की अस्मिता डे ने शुक्रवार कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं रोहित बसीर मुजगुल और हर्ष सिंह ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए पुरुष वर्ग के क्वाटर्रफाइनल में प्रवेश किया। 

आज यहां भारत की अस्मिता डे स्कॉटलैंड की ईवा इविंग को जल्दी ही ‘इप्पोन' से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची। रोहित बसीर मजगुल ने जूडो में पुरुषों के -66 किग्रा भार वर्ग के मुकाबले में सिएरा मोजाम्बिक के सैमुअल रिबेरो को हराकर क्वाटर्रफाइनल में जगह बना ली है। 

यह जीत जूडो में भारत की लगातार तीसरी जीत है। हर्ष सिंह ने राउंड ऑफ 16 में केन्या के चिकोंडी काथेवारा को इप्पोन से हराकर पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग के क्वाटर्र फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। यह भारतीय जुडोका आज बाद में क्वाटर्र फाइनल में वानुअतु के एलन मोंथुएल का सामना करने के लिए मैट पर उतरेगा।