Sports

खेल डैस्क : अहमदाबाद के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने फैंस के साथ मस्ती करते हुए दिखे। दरअसल, गुजरात के खिलाफ मुकाबला जब आखिरी ओवर में आया तो धोनी के खिलाफ पगबाधा की अपील हुई थी। धोनी ने डीआरएस ले लिया। सभी क्रिकेटर थर्ड अंपायर के डिसिजन का इंतजार कर रहे थे कि इतने में धोनी का एक उत्साही फैन सिक्योरिटी को तोड़ते हुए धोनी की ओर भागा। धोनी ने जब देखा कि क्रिकेट प्रशंसक उनकी ओर तेजी से आ रहा है तो वह मजाक में ऊलटी दिशा में भागने लगे। आखिर वह फैंस के लिए रुक गए। उक्त फैंस ने धोनी के पैरों में गिरकर नमन किया। धोनी ने उन्हें उठाकर गले लगा लिया। इतने में सिक्योरिटी अंदर आ गई जो उक्त फैंस को पकड़कर बाहर ले गई। 

 

CSK vs GT, MS Dhoni, Dhoni Fan moment, Chennai Super Kings, Dhoni Fan Invade Match, IPL 2024, सीएसके बनाम जीटी, एमएस धोनी, धोनी फैन मोमेंट, चेन्नई सुपर किंग्स, धोनी फैन इनवेड मैच, आईपीएल 2024

 

 

ऐसा पहली बार नहीं है जब धोनी के लिए क्रिकेट फैंस ने ऐसा उत्साह दिखाया हो। धोनी जब बल्लेबाजी करने के लिए आए थे तो फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया था। अहमदाबाद के मैदान पर करीब 90 हजार दर्शक थे जोकि थाला के भारतीय क्रिकेट में किए गए प्रयासों के लिए धन्यवाद करने आए थे। धोनी की एंट्री की वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। देखें- 

 

 

चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो उनके लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह मुश्किल होती नजर आ रही है। चेन्नई के अभी 12 मैचों में 6 जीत के साथ 12 प्वाइंट हैं। उनके लिए राजस्थान और बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले आगामी मुकाबले जीतना बेहद जरूरी है। इससे उनके 16 प्वाइंट हो जाएंगे और वह दिल्ली, लखनऊ से पहले दावेदार हो जाएंगे। चेन्नई का पिछला मुकाबला गुजरात के खिलाफ हुआ था जहां उन्हें 35 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। अहमदाबाद के मैदान पर गुजरात ने पहले खेलते हुए साईं सुदर्शन और शुभमन गिल के शतकों की बदौलत 231 रन बोर्ड पर टांग दिए थे। जवाब में चेन्नई की टीम 196 रन ही बना पाई थी।