स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 18वें मुकाबले में Chennai Super Kings ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Delhi Capitals को 23 रनों से हरा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सीएसके ने लगातार तीन हार के बाद जोरदार वापसी की। इस मुकाबले में Sanju Samson ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़कर मैच को यादगार बना दिया।
52 गेंदों में शतक, सीजन का पहला ‘सेंचुरी शो’
सीएसके के लिए ओपनिंग करते हुए Sanju Samson ने महज 52 गेंदों में शतक जड़ दिया, जो इस सीजन का पहला आईपीएल शतक रहा। उन्होंने 56 गेंदों में नाबाद 115 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनके साथ Ayush Mhatre ने भी शानदार अर्धशतक जड़ा और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए।
दिल्ली की अच्छी शुरुआत, फिर लड़खड़ाई पारी
213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Delhi Capitals की शुरुआत तेज रही। KL Rahul और Pathum Nissanka ने मिलकर पहले 5 ओवर में 61 रन जोड़ दिए। लेकिन इसके बाद विकेटों का पतन शुरू हो गया। Axar Patel का जल्दी आउट होना टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ। मिडिल ऑर्डर में लगातार विकेट गिरते रहे, जिससे टीम दबाव में आ गई।
स्टब्स की जंग, लेकिन जीत दूर
मध्यक्रम में Tristan Stubbs ने 60 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को संभालने की कोशिश की। उनके साथ Ashutosh Sharma ने भी योगदान दिया, लेकिन लक्ष्य बड़ा होने के कारण टीम 20 ओवर में 189 रन ही बना सकी।
दूसरी हार, चेन्नई की वापसी
इस जीत के साथ Chennai Super Kings ने जहां हार का सिलसिला तोड़ा, वहीं Delhi Capitals को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद
दिल्ली कैपिटल्स : पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार