Sports

जालन्धर (जसमीत): टीम इंडिया में कई ऐसे क्रिकेटर हैं जो कि क्रिकेट के साथ टेनिस खेलना भी पसंद करते हैं। सचिन-धोनी को हमने कई बार टेनिस कोर्ट पर पसीना बहाते हुए भी देखा है लेकिन क्या आपको पता है कि आज ही के दिन 1896 में जन्मे भारतीय बल्लेबाज कार्टर रामास्वामी ऐसे पहले क्रिकेटर हैं जोकि टीम इंडिया में डैब्यू करने से पहले टेनिस के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट डेविस कप में भी खेल चुके हैं। रामास्वामी का टेस्ट डैब्यू 1936 में हुआ था लेकिन 1922 में ही वह इंडिया की तरफ से इंटरनेशनल टेनिस मैच खेल चुके थे।

दिग्गज खिलाडिय़ों को पछाड़कर पाई टैस्ट टीम में जगह

India's cricketer Cotar Ramaswami who suddenly disappeared from home

रामास्वामी ने जब टेस्ट डेब्यू किया तब उनकी उम्र 40 साल, 37 दिन थी। वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा उम्र में डैब्यू करने वाले दूसरे क्रिकेटर थे। टैस्ट क्रिकेट में जगह पाने के लिए उन्होंने घरेलू क्रिकेट के एक सीजन में 737 रन बनाए थे। उस समय विजय मर्चेंट, मुश्ताक अली और सीके नायुडू से ही वह आगे निकल गए थे। उनकी इसी खूबी के चलते उन्हें टेस्ट क्रिकेट में जगह मिली।

दो टैस्ट में है 56 की औसत

 

काफी लेट टैस्ट डैब्यू होने के कारण रामास्वामी सिर्फ दो ही टैस्ट खेल पाए थे। ओल्ड ट्रैफफोर्ड के मैदान पर इंगलैंड के खिलाफ दूसरे टैस्ट में उन्होंने डैब्यू किया। रामास्वामी ने दोनों पारियों में 40 और 60 रन बनाए और भारत के लिए मैच ड्रा करवाया। इसके बाद ओवल के मैदान पर खेले गए टेस्ट में उन्होंने 29 और नाबाद 41 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 टेस्ट में 56 की औसत से 170 रन बनाए। 

डेविड कप भी खेले थे रामास्वामी

Cotar Ramaswami who suddenly disappeared from home

रामास्वामी उन चुनिंदा क्रिकेटरों में से एक थे जोकि क्रिकेट के साथ टेनिस खेलने में भी मुहारत रखते थे। रामास्वामी के नाम रिकॉर्ड है कि उन्होंने 1920 में भारतीय टीम की ओर से टेनिस के सबसे पुराने टूर्नामेंट में से एक डेविस कप में भी हिस्सा लिया था।

घर से गायब हो गए थे रामास्वामी

 

रामास्वामी मद्रास के रहने वाले थे। कहा जाता है कि जीवन के आखिर समय में वह घर से गायब हो गए थे। रामास्वामी को उनके घर वालों ने बहुत ढूंढा लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। आखिरकार उन्हें मृतक मान लिया गया। ा था जो खेल में पॉलीटिक्स का शिकार होने के चलते आगे नहीं बढ़ पाता। आखिर यह क्रिकेटर एक बच्चे (अली) को कोचिंग देता है। फिल्म में अली का किरदार दिग्विजय देखमुख ने निभाया था जिसे पिछले साल ही आईपीएल बोली में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था।