Sports

नई दिल्ली : जियो हॉटस्टार के 'चैंपियंस वाली कमेंटरी' पर बोलते हुए जियो स्टार के एक्सपर्ट हरभजन सिंह ने वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह के बीच हुए मुकाबले के बारे में बात करते हुए कहा, 'वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह के बीच मुकाबला यह दिखाने के लिए था कि कौन बेहतर है।' 

उन्होंने कहा, 'RR और MI के मैच में वैभव ने बुमराह के ओवर की पहली ही गेंद पर एक शानदार शॉट खेला। यह लड़का अब छा जाने के लिए तैयार है। उसकी उम्र पर मत जाइए। हां, वह 15 साल का है, लेकिन वह अपने करियर में अगला बड़ा कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।' 

जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर वैभव सूर्यवंशी के लगाए गए छक्के के बारे में हरभजन ने कहा, 'जसप्रीत बुमराह के ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाना कोई आसान काम नहीं है, खासकर 15 साल के किसी लड़के के लिए। लेकिन उसने जिस तरह का आत्मविश्वास दिखाया, वह देखने लायक था। उसे मेरा सलाम!'